script15 बीघा जमीन पर अफीम की अवैध फसल की नष्ट | 5 illegal waste of opium on the bigha land | Patrika News

15 बीघा जमीन पर अफीम की अवैध फसल की नष्ट

locationकोलकाताPublished: Feb 12, 2019 08:56:03 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

कूचबिहार आबकारी विभाग व पुलिस का संयुक्त अभियान

kolkata west bengal

15 बीघा जमीन पर अफीम की अवैध फसल की नष्ट

 


कूचबिहार . कूचबिहार आबकारी विभाग व पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर 15 बीघा जमीन में उगाई गई अफीम की अवैध फसल को नष्ट किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कूचबिहार के माथाभांगा के राजारहाट इलाके में अफीम की अवैध खेती की खबर मिली थी। एसडीपीओ शुभेन्दु मण्डल तथा थाना प्रभारी प्रदीप सरकार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए रविवार और सोमवार को लगभग 15 बीघा जमीन पर उगाई गई अफीम की अवैध फसल को नष्ट किया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कूचबिहार में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। इसकी सूचना मिलने के बाद ही योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। अभियान में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। मालूम हो कि लगातार पुलिस के आंखों में धूल झोंककर अफीम की खेती की जा रही है। नजरों से बचा कर हो रही खेती की सूचना पुलिस के पास थी। ऐसे में आबकारी विभाग और पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से अभियान चला कर इस फसल को नष्ट करने में सफल रहे। किसी तरह का हंगामा न हो इसके पूरी तैयारी पुलिस की ओर से की गई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो