scriptशानो-शौक से लहराया तिरंगा | 73rd INDEPENDENCE-DAY WAS CELEBRATED WITH JOY N HAPPINESS IN BENGAL | Patrika News

शानो-शौक से लहराया तिरंगा

locationकोलकाताPublished: Aug 16, 2019 03:43:18 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

कोलकाता सहित प्रदेश भर में धूमधाम से मना आजादी का 73वां जश्न —–मुख्यमंत्री ने कोलकाता में फहराया तिरंगा, कोलकाता पुलिस ने दी सलामी

kolkata

शानो-शौक से लहराया तिरंगा

कोलकाता. कोलकाता सहित प्रदेश भर में आजादी का 73वां जश्न गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजधानी में तो पुरुलिया के मानबाजार में 103 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी विजय कुमार दत्ता ने तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री ने कोलकाता में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराते हुए राज्य स्तरीय परेड की सलामी लेकर प्रदेशवासियों को बधाई दी। विभिन्न सरकारी, गैर-सरकारी शिक्षण संस्थाओं और राजनीतिक दलों के कार्यालयों आदि पर ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास पूर्वक स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने आजादी से संबंधित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा तो पुलिस, अद्र्धसैन्य बल, सेना के तीनों अंगों की टुकडिय़ों ने देशभक्ति गीतों पर आधारित बैंड की धुन के साथ मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए प्राण बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, सीमाओं पर शहीद होने वाले जवानों को याद किया गया। रेड रोड पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और अभियानों पर आधारित रंग-बिरंगी झांकी पेश की गई। बैरकपुर स्थित गांधी घाट पर राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने गांधी स्मारक स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री को 73वें स्वतंत्रता दिवस पर कोलकाता पुलिस ने सलामी दी, जिसके बाद पुलिस की विभिन्न इकाइयों ने परेड किया। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को उनके शौर्य-साहस के लिए पदक प्रदान किए।
रेड रोड पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और अभियानों पर आधारित रंग-बिरंगी झांकी थी। सूचना-संस्कृति मामलों के विभाग ने प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसका विषय स्वतंत्रता आंदोलन में बंगाल की भूमिका था। क्लब और सामाजिक संगठनों ने प्रभात फेरी निकाली। पूरे राज्य में शैक्षणिक संस्थानों, क्लब और सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो