scriptसांकराइल में 78 लाख का डाका: ३ गिरफ्तार | 78 lakh robbery in Sankrail: 3 arrested | Patrika News

सांकराइल में 78 लाख का डाका: ३ गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Sep 25, 2019 11:16:37 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

सांकराइल में 78 लाख का डाका: 3 गिरफ्तार

सांकराइल में 78 लाख का डाका: ३ गिरफ्तार

सांकराइल में 78 लाख का डाका: ३ गिरफ्तार

सांकराइल में 78 लाख का डाका: ३ गिरफ्तार

– डकैती के आठ दिनों के बाद हुई गिरफ्तारी
– डकैती का कुछ माल भी बरामद

हावड़ा
सांकराइल थाना के धूलागढ़ के नजदीक सांकराइल इंडस्ट्रीयल पार्क में लॉजिस्टिक कंपनी में 7८ लाख के सामान की डकैती के मामले में सिटी पुलिस के खुफिया विभाग ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। इस दौरान लूटा गया लाखों के माल में कुछ बरामद कर लिया गया है। डीसी जोन २ स्वाति भंगालिया ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार डकैता का नाम मोहम्मद समीद(32), अनूपम दास(39)और स्वपन दोलुई(47) बताया है। चालक मोहम्मद समीद को कोलकाता के बेनियापुकुर से गिरफ्तार किया गया। पूर्व बर्दवान के जमालपुर से अनूपम दास को और स्वपन दोलुई को हुगली के धनियाखाली से गिरफ्तार किया गया। इन तीनों को इनके घर से गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में डी सी ने बताया कि 16 सितम्बर को लॉजिस्टिक कंपनी में घुसकर 9 आरोपियों ने 348 बाक्स लूट लिएा। इसकी कीमत 78 लाख रुपए है। इसके अलावा चार कंप्यूटर, मोबाइल फोन, और कुछ नकदी लूट कर फरार हो गए। डकैत अपने साथ एक कार व एक ट्रक लेकर आए थे। इन लोगों ने कंपनी में गार्ड को हथियार की नोंक पर डरा कर एक जगह कैद कर लिया था। डकैती कर फरार हो गए। उसी दिन कंपनी की ओर से सांकराइल थाने में शिकायत की गई। उसी शिकायत की जांच सिटी पुलिस के खुफिया विभाग ने अपने हाथ में ली। 24 सितम्बर की रात को कोलकाता के बेनियापुकर से ट्रक को बरामद किया। उसके बाद उसके चालक मोहम्मद समीद को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर डकैती की साजिश रचने वाले मुखिया अनूपम दास को गिरफ्तार किया। उसके बाद स्वपन दलुई को गिरफ्तार किया। इनके पास से 155 बाक्स बरामद किए गए। जबकि अन्य बाक्स की तलाश की जा रही है। शेष 6 डकैतों की गिरफ्तार किया जाना बाकी है। उनके नामक की पहचान हो गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो