scriptकोलकाता के 8 फ्लाईओवर की होगी मरम्मतः फिरहाद हकीम | 8 flyovers in Kolkata to be repaired: Firhad Hakim | Patrika News

कोलकाता के 8 फ्लाईओवर की होगी मरम्मतः फिरहाद हकीम

locationकोलकाताPublished: Jul 03, 2020 08:54:42 pm

कोलकाता में एक के बाद एक फ्लाईओवर के ध्वस्त होने के बाद से सजग महानगर प्रशासन ने यहां के आठ फ्लाईओवर की मरम्मत करने का निर्णय किया है…

कोलकाता के 8 फ्लाईओवर की होगी मरम्मतः फिरहाद हकीम

कोलकाता के 8 फ्लाईओवर की होगी मरम्मतः फिरहाद हकीम

कोलकाता

कोलकाता में एक के बाद एक फ्लाईओवर के ध्वस्त होने के बाद से सजग महानगर प्रशासन ने यहां के आठ फ्लाईओवर की मरम्मत करने का निर्णय किया है। कोलकाता मेट्रो डेवलपमेंट अथॉरिटी (केएमडीए) के चेयरमैन फिरहाद हकीम ने बुधवार को यह जानकारी दी है।
उन्होंने ने कहा कि फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम अगले महीने शुरू होगा। ये आठ फ्लाईओवर हैं-चिंगरिघाटा, सियालदह,
बाघायतीन, कालीघाट, बिजन पुल, उल्टाडांगा, टालीगंज और अरविंद सेतु।
4 सितंबर, 2018 को माझेरहाट फ्लाइओवर के ढह जाने के तुरंत बाद, शहरी विकास विभाग ने कोलकाता में सभी पुराने फ्लाईओवरों की जांच करने के लिए एक विशेषज्ञ कमेटी का गठन किया था। विशेषज्ञ कमेटी ने केएमडीए के अध्यक्ष को बताया कि इनमें से आठ फ्लाईओवर के बुनियादी ढांचे खराब हैं और वाहनों के भार को संभालने के लिए तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है। शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि यदि सियालदह फ्लााईओवर और बिजन सेतु सहित 8 फ्लाइओवरों की थोड़ी मरम्मत की जाती है तो कोई जोखिम नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में न्यूटाउन तक चिंगरिघाटा में एक नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा। लेकिन फ्लाईओवर के डीपीआर को काम शुरू करने में एक और दो साल लगेंगे।
केएमडीए का ओर से कोलकाता शहर में कुल 46 पुलों का रखरखाव किया जाता है। विशेषज्ञ कमोटी ने बताया है कि इनमें से 15 फ्लाईओवरों की मरम्मत की जरूरत है। पहले चरण में शहरी विकास विभाग की ओर आठ फ्लाईओवर के नवीनीकरण का निर्णय किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो