scriptकूचबिहार में 1.17 करोड़ रुपए मूल्य के नकली नोट और 1.2 किलोग्राम सोना के साथ 9 गिरफ्तार | 9 arrested in Cooch Behar with fake notes worth Rs 1.17 crore | Patrika News

कूचबिहार में 1.17 करोड़ रुपए मूल्य के नकली नोट और 1.2 किलोग्राम सोना के साथ 9 गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Sep 23, 2020 06:00:01 pm

एसएसबी की ओर से संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया गया था। नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक कार, दो मोटरसाइकिल और 11 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं

कूचबिहार में 1.17 करोड़ रुपए मूल्य के नकली नोट और 1.2 किलोग्राम सोना के साथ 9 गिरफ्तार

कूचबिहार में 1.17 करोड़ रुपए मूल्य के नकली नोट और 1.2 किलोग्राम सोना के साथ 9 गिरफ्तार

कूचबिहार
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले की पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों के साथ मिलकर 1.17 करोड़ रुपए मूल्य के नकली नोट और 1.2 किलोग्राम वजन के सोने के 17 बिस्कुट के साथ सोमवार शाम 9 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया। पूछताछ की जा रही है।
जिला पुलिस सूत्रों के आनुसार
एसएसबी की ओर से संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया गया था। नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक कार, दो मोटरसाइकिल और 11 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार किए गए लोग नकली नोट और सोने के साथ असम जा रहे थे। कूच बिहार के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद सना अख्तर ने कहा कि जब्त नोट 500 और 2000 रुपए के हैं। नकली नोट और सोना का खेप कहा लाया गया था। कूचबिहार कोतवाली पुलिस स्टेशन के प्रभारी सौम्यजीत राय ने कहा कि एसएसबी की सूचना के बाद ऑपरेशन चलाया गया था।
तस्कर कार में सवार थे। कार के आगे दो मोटरसाइकिल थी। उस सवार तस्करों को पुलिस की सूचना देते थे। फालकाटा इलाके में ये पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे थे। बाद में कूचबिहार शहर के पास दाउगुगुरी में सभी वाहनों को रोककर गिरफ्तार किया गया। विस्तृत जांच जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो