script1.17 करोड़ के जाली नोट और 1.2 किलो सोने के साथ 9 गिरफ्तार | 9 arrested with fake currency of 1.17 crore and 1.2 kg gold | Patrika News

1.17 करोड़ के जाली नोट और 1.2 किलो सोने के साथ 9 गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Sep 23, 2020 05:58:49 pm

Submitted by:

Rajendra Vyas

पुलिस का सशस्त्र सीमा बल के साथ कूचबिहार में अभियान

1.17 करोड़ के जाली नोट और 1.2 किलो सोने के साथ 9 गिरफ्तार

1.17 करोड़ के जाली नोट और 1.2 किलो सोने के साथ 9 गिरफ्तार

कूचबिहार. पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले की पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों के साथ मिलकर 1.17 करोड़ रुपए मूल्य के जाली नोट और 1.2 किलोग्राम वजन के सोने के 17 बिस्कुट के साथ सोमवार शाम 9 लोगों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को सभी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार एसएसबी की ओर से संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया गया था। नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक कार, दो मोटरसाइकिल और 11 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
आरोपी जाली नोट और सोने के साथ असम जा रहे थे। कूचबिहार के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद सना अख्तर ने कहा कि जब्त नोट 500 और 2000 रुपए के हैं। कूचबिहार कोतवाली पुलिस स्टेशन के प्रभारी सौम्यजीत राय ने कहा कि एसएसबी की सूचना के बाद ऑपरेशन चलाया गया। तस्कर कार में सवार थे। कार के आगे दो मोटरसाइकिल थी। बाइक पर सवार तस्करों को पुलिस की सूचना देते थे। फलाकाटा इलाके में ये पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे। बाद में कूचबिहार शहर के पास दाउगुगुरी में सभी वाहनों को रोककर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो