scriptरांची से कोलकाता आ रही बस पलटी, १० घायल | a bus accient in howrah, 10 passenger injured | Patrika News

रांची से कोलकाता आ रही बस पलटी, १० घायल

locationकोलकाताPublished: Feb 21, 2019 09:13:16 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

रांची से कोलकाता आ रही बस पलटी, 10 घायल
– उलूबेडिय़ा: राजमार्ग संख्या ६ पर हादसा

kolkata

रांची से कोलकाता आ रही बस पलटी, १० घायल

रांची से कोलकाता आ रही बस पलटी, 10 घायल

– उलूबेडिय़ा: राजमार्ग संख्या ६ पर हादसा
हावड़ा

उलूबेडिय़ा थाना इलाके के वीरशिवपुर के समीप राजमार्ग संख्या 6 पर बुधवार की सुबह एक बस के पलटने से 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लागों व पुलिस की मदद से उलूबेडिय़ा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया है। बस की छत पर रखे टमाटर और अन्य सामान सडक़ पर गिरा गया। दुर्घटना के बाद में बस चालक फरार हो गया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक गौरव शर्मा ने बताया कि झारखंड के रांची से बस कोलकाता आ रही थी। राजमार्ग संख्या ६ पर उक्त बस के सामने एक ट्रेलर आ गया और उसके चालक ने ब्रेक लगाया। उसके बाद पीछे तेजी से आ रही बस के चालक ने ब्रेक लगाया और बस पलट गई। इस दुर्घटना की खबर पाकर स्थानीय लोग व पुलिस की टीम पहुंची। बस में फंसे सभी लोगों को खिडक़ी के कांच तोड़ कर बाहर निकाला और अस्पताल ले जाया गया। जहां १० जने को छोड़ अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही से बस चलाने के मामले में चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो