scriptखाली घर में फंदे पर लटका मिला बच्चा | a child of 7 years old found hanged in his room. | Patrika News

खाली घर में फंदे पर लटका मिला बच्चा

locationकोलकाताPublished: Dec 26, 2018 05:50:22 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र के बारघरिया इलाके में 7 साल के बच्चा का शव फंदे पर लटका हुआ बरामद किया गया। मृतक का नाम इमॉन मंडल है। वह कक्षा दूसरी का छात्र था।

 Kolkata, West Bengal, India

खाली घर में फंदे पर लटका मिला बच्चा

कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र के बारघरिया इलाके में 7 साल के बच्चा का शव फंदे पर लटका हुआ बरामद किया गया। मृतक का नाम इमॉन मंडल है। वह कक्षा दूसरी का छात्र था। रविवार की रात पुलिस ने उसका शव उसके घर के एक कमरे से बरामद किया। उसके माता-पिता का आरोप है कि जमीन विवाद के कारण उनके रिश्तेदारों ने इमॉन की हत्या कर दी है। उनके अनुसार इमॉन के नाना फइजुल्ला मंडल ने पिछले दिनों अपने हिस्से की एक बीघा जमीन उसके नाम कर दिया था। उनके इस फैसले से उनके कई रिश्तेदार नाराज थे। कइयों ने आपत्ति भी जताई थी, मगर फइजुल्ला अपने फैसले पर अड़े रहे। मृतक के माता-पिता के अनुसार रविवार की शाम वे लोग इमॉन को घर पर अकेला छोडक़र बाजार गए हुए थे। उनके अनुसार बाजार से तकरीबन 1 घंटे बाद जब दोनों घर लौटे तो देखा कि कमरे में टीवी चल रहा है लेकिन इमॉन का कहीं-कुछ पता न है। उसका नाश्ता भी बिस्तर पर आधा पड़ा हुआ था। दोनों ने घर के दूसरे कमरों में जब उसे तलाशना शुरू किया तो उसे रसोई से सटे कमरे में फंदे पर लटकता हुआ देखा। दोनों उसे इस हालत में देखकर हक्के-बक्के रह गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग उनके घर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं उसके माता-पिता और नाना की शिकायत के आधार पर मृतक के रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। बच्चा किसी तरह का मानसिक तनाव में था या नहीं इस बात की भी जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो