scriptaccident : यहां भीषण हादसा, इतने लोगों की मौत | A horrific accident here, so many people died | Patrika News

accident : यहां भीषण हादसा, इतने लोगों की मौत

locationकोलकाताPublished: May 25, 2022 05:48:51 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

Odisha के गंजम जिले के दरिंगीबाड़ी इलाके में बंगाल की पर्यटक बस भीषण दुर्घटना का शिकार बन गई। पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में मोदी ने कहा कि दुखद दुर्घटना के कारण लोगों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है

accident : यहां भीषण हादसा, इतने लोगों की मौत

accident : यहां भीषण हादसा, इतने लोगों की मौत

विशाखापत्तनम जा रहे थे पर्यटक
पीएम मोदी और ममता ने दुख जताया
कोलकाता/गंजम. ओडिशा के गंजम जिले के दरिंगीबाड़ी इलाके में बंगाल की पर्यटक बस भीषण दुर्घटना का शिकार बन गई। हादसे में छह जनों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। दुर्घटना में 31 जने घायल हुए। बस में 76 यात्री सवार थे। बस हावड़ा के उदयनारायणपुर इलाके से पर्यटकों को लेकर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जा रही थी। दुर्घटना की खबर पाकर उदयनारायणपुर में मातम पसर गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में मोदी ने कहा कि दुखद दुर्घटना के कारण लोगों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

कलिंग घाटी में हादसा
ओडिशा के भंजनगर थाने के निरीक्षक धीरेश दास के मुताबिक दुर्घटना मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। बस के ड्राइवर का कलिंग घाटी की पहाड़ी की सड़क के मोड़ पर ब्रेक पर से कंट्रोल हट गया। जिसके बाद बस पलट गई। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। 15 जने गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 16 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में से पांच की पहचान कर ली गई है। उनके नाम सुप्रिया डेनरे, संजीत पात्रा, रीमा डेनरे, मौसमी डेनरे और बरनाली मन्ना हैं। दुर्घटना में मारे गए रसोइए की पहचान नहीं हो पाई है।

राज्य की टीम रवाना: सीएम
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार मृतकों के शीघ्र पोस्टमार्टम कराने, घायलों के इलाज और उनकी वापसी के लिए ओडिशा के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख सचिव और उदयनारायणपुर के विधायक के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय टीम को ओडिशा रवाना किया गया। उन्होंने ट्वीट किया कि यह जानकर दुख हुआ कि सड़क हादसे में राज्य के छह लोगों की मौत हो गई। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि घायलों की हरसंभव मदद की जाएगी।
ओडिशा के गंजम जिले में बंगाल की पर्यटक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो