scriptसंदिग्ध हालात में स्कूल छत से गिरा जवान | a jawan fell down from staircase. | Patrika News

संदिग्ध हालात में स्कूल छत से गिरा जवान

locationकोलकाताPublished: May 18, 2019 03:40:24 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण 24 परगना जिले के बारूईपुर थाना क्षेत्र के दक्षिण दुर्गापुर के तिलोतमा बालिका विद्यालय की छत से गिरकर सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

संदिग्ध हालात में स्कूल छत से गिरा जवान

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के बारूईपुर थाना क्षेत्र के दक्षिण दुर्गापुर के तिलोतमा बालिका विद्यालय की छत से गिरकर सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। उसका नाम ताजू मार्क है। घटना गुरुवार की रात की है। मिली जानकारी के अनुसार ताजू 19 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनावी ड्यूटी के लिए विद्यालय में ठहरा था। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कुछ जवान रात को छत पर शराब पीने गए। उसके बाद अचानक ताजू के गिरने की आवाज सुनाई दी। जब सारे जवान बाहर निकले तो देखा कि ताजू लहूलुहान जमीन पर पड़ा हुआ है। उसके साथियों ने तत्परता के साथ उसे उठाया और अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है। उसके साथ छत पर मौजूद जवानों के अनुसार ताजू ने उस वक्त बहुत शराब पी रखी थी। वह छत से नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया। घटना की जानकारी पाकर बारूईपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना की जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो