scriptआखिर क्यों…? रिश्तेदारों ने काटे महिला के कान | a lady was beaten by her relatives. | Patrika News

आखिर क्यों…? रिश्तेदारों ने काटे महिला के कान

locationकोलकाताPublished: Apr 29, 2019 05:37:10 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती थाना क्षेत्र के चुड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के कान काटने का मामला सामने आया है। पीडि़ता का नाम ननेहारा गायन है।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

आखिर क्यों…? रिश्तेदारों ने काटे महिला के कान

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती थाना क्षेत्र के चुड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के कान काटने का मामला सामने आया है। पीडि़ता का नाम ननेहारा गायन है। हमलावर और कोई नहीं बल्कि उसके अपने ही रिश्तेदार हैं। उनके नाम आयेव गायन, इस्लाम गायन और भोला गायन है। ये तीनों पीडि़ता के चाचा ससुर के बेटे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों परिवारों में सालों से पैतृक जमीन के हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। पीडि़ता का पति काम के सिलसिले से बाहर रहने के कारण जमीन-जायदाद की सारी जिम्मेदारी वह अकले ही संभाल रही थी। एक ओर जहां ये तीनों पूरी पैतृक संपत्ति खुद हड़प लेना चाहते थे। वहीं पीडि़ता इनका लगातार विरोध कर रही थी। आरोप है कि शुक्रवार को पीडि़ता जब इसी मु²े को लेकर पंचायत के पास शिकायत करने जा रही थी तभी तीनों ने उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान ही पीडि़ता के कान कट गए। वहीं इस दौरान पीडि़ता के साथ मौजूद उसके बेटे पर भी बांस से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में उसका सिर फट गया है। दोनों को स्थानीय लोगों ने बासंती महकमा अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हालांकि अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो