scriptधर्म बदल कर कई लड़कियों से शादी करने वाला युवक गिरफ्तार | A man arrested for turning girls into religion | Patrika News

धर्म बदल कर कई लड़कियों से शादी करने वाला युवक गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Dec 06, 2018 03:26:06 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

अब तक 4 लड़कियों से कर चुका है विवाह, पिछले तीन महीने से पुलिस कर रही थी तलाश ,दीघा के एक होटल से हुआ गिरफ्तार , लड़कीवालों से लिए है २ लाख रुपए , खुद को सीआरपीएफ का जवान बताकर अखबारों में देता था शादी का विज्ञापन

kolkata

अब तक 4 लड़कियों से कर चुका है विवाह

कोलकाता . धर्म बदलकर कभी हिन्दू तो कभी मुस्लिम लड़कियों से शादी करने वाले एक चालबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अभिजीत मंडल ऊर्फ शेख मुजीबूर रहमान (२६) है। पुलिस ने उसे सोमवार को दीघा के एक होटल से गिरफ्तार किया। उसकी तलाश पुलिस पिछले ३ महीने से कर रही थी। उसके खिलाफ एक पीडि़त परीवार ने ४ अगस्त को सरसुना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि वह अब तक ७ लड़कियों से विवाह कर चुका है। वह कभी अपना परिचय हिन्दू बन कर तो कभी मुस्लिम बताकर उस धर्म की लड़कियों से शादी करता था। इसमें ३ मुस्लिम व १ हिन्दू लड़की शामिल है।
अखबारों में देता था शादी के लिए विज्ञापन

त्रिपाठी ने बताया कि वह खुद को सीआरपीएफ का जवान बताकर अखबारों में अलग-अलग नाम ( अभिजीत मंडल-शेख मुजीबूर रहमान) से शादी के लिए फर्जी विज्ञापन देता था। सरकारी नौकरी वाला पात्र समझकर लोग उसके जाल में आसानी से फंस जाते थे। आरोप है कि युवक ने शादी करने के लिए शिकायतकर्ता के परीवार से २ लाख रुपए लिए है। शादी करने के बाद वह कुछ दिनों तक लड़की के साथ रहा, उसके बाद सर्विस का हवाला देकर फरार हो गया। भेद खुलने पर लड़कीवालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवी की धारा १२०बी/३२३/३२४/४१९/४२० की धारा के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। आरोपी को सोमवार को दीघा से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पुलिस ने ६ मोबाइल फोन व कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम वोटर कार्ड पर अभिजीत मंडल व आधार कार्ड पर उसका नाम शेख मुजीबूर रहमान दर्ज है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो