scriptऑटो चालक ने ऑटो की छत पर बनाया मिनी फुटबॉल ग्राउंड | A mini football ground on the roof of an auto in kolkata. | Patrika News

ऑटो चालक ने ऑटो की छत पर बनाया मिनी फुटबॉल ग्राउंड

locationकोलकाताPublished: Nov 12, 2018 03:31:37 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– एक ओर जहां बंगाल समेत भारत के विभिन्न राज्यों में प्रदूषण का खतरा बढता जा रहा है।वहीं कोलकाता में एक ऑॅटो चालक ने अपने ऑटो की छत पर एक हरा-भरा मिनी फुटबॉल मैदान तैयार कर लिया है। अभिनव तरीके से शहरवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करने वाले इस पर्यावरण प्रेमी का नाम विजय पाल है।

kolkata, westbengal, india

ऑटो चालक ने ऑटो की छत पर बनाया मिनी फुटबॉल ग्राउंड

कोलकाता. एक ओर जहां बंगाल समेत भारत के विभिन्न राज्यों में प्रदूषण का खतरा बढता जा रहा है। पर्यावरण प्रेमी संस्थाएं बहुतायात में चलने वाली वाहनों पर रोक लगानी चाहती हैं। वहीं कोलकाता में एक ऑॅटो चालक ने अपने ऑटो की छत पर एक हरा-भरा मिनी फुटबॉल मैदान तैयार कर लिया है। अभिनव तरीके से शहरवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करने वाले इस पर्यावरण प्रेमी का नाम विजय पाल है। सालों से गणेश टॉकीज से फूलबागान रूट में ऑटो चलाने वाले विजय ने अपने ऑटो की छत पर घास का मैदान तैयार किया है। इसे फुटबॉल ग्राउंड का रूप देने के लिए उसमें एक फुटबॉल रखा है। चारों ओर फूलों के पौधे लगाए हैं। शाम 5 बजे के बाद ऑटो की छत पर लगी हुई टुनी लाईट और रंगबिरंगे एलईडी बल्ब जल उठते हैं जिससे मिनी फुटबॉल ग्राउंड की सुंदरता में चार चांद लग जाता है।

kolkata, westbengal, india

बच्चे के मुंह पर बंधे मास्क ने मन में जगाई थी चेतना –

विजय का पर्यावरण प्रेम 2 महीने पहले जागा। पत्रिका से बातचीत में उन्होंने बताया कि दो महीने पहले वे गणेश टॉकिज से फूलबगान के लिए आ रहे थे तो उनकी ऑटो पर एक 3-4 साल का बच्चा चढ़ा। उसने अपने मुंह पर काले रंग का मास्क पहना हुआ था। बच्चे की बैचेनी को देखकर विजय ने उसकी मां से बच्चे के मुंह से मास्क हटा देने का आग्रह किया। बच्चे की मां ने उन्हें बताया कि उसे अस्थमा की परेशानी है। डॉक्टर ने उसे प्रदूषण से बचाकर रखने को कहा है। 3-4 साल के बच्चे की वह बैचेनी विजय के दिल में घर कर गई। उसने उसी दिन अपने मन में ठान लिया कि वह पर्यावरण को दूषित होने से बचाएगा। जिसके बाद अगले दिन से ही विजय के ऑटो का रंग-रूप बदल गया। अब वह ऑटो पर चढने वाले हर नए यात्री से निवेदन करता है कि वे अपने आस-पास पेड़-पौधे लगाएं और पार्यवरण को बचाने में सहयोग करें।

kolkata, westbengal, india

अमिताभ बच्चन को कराना चाहते हैं कोलकाता की सैर –

पर्यावरण प्रेमी विजय सिर्फ पर्यावरण ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन के भी बहुत बड़े फैन है। विजय ज्यादातर समय खुद को अमिताभ के रंग में रंगे रखते हैं। उनके जैसी फ्रेंच कट दाढ़ी, बेलबॉटम और शर्ट पहनकर उनकी हर फिल्म का फस्र्ट डे फस्र्ट शो देखते हैं। विजय का सपना है कि वह अपने हरे-भरे ऑटो में एक बार अमिताभ बच्चन को बैठाकर कोलकाता की सैर कराएं। अमिताभ के फैन को इस लुक में देखकर उनके साथी और उनके रेगुलर पैसेंजर उन्हें कोलकाता बच्चन कहकर पुकारते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो