scriptनोदाखाली में प्रमोटर पर चलाई गोली | a promoter was shooted in nodakhali. | Patrika News

नोदाखाली में प्रमोटर पर चलाई गोली

locationकोलकाताPublished: Jan 12, 2019 02:59:02 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण 24 परगना जिले के नोदाखाली थाना क्षेत्र के बुडुली इलाके में अज्ञात हमलावरों ने सत्येंद्र दास नामक एक प्रमोटर पर गोली चलाई। गोली उसकी कमर पर लगी है। उसे गंभीर हालत में कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 Kolkata, West Bengal, India

नोदाखाली में प्रमोटर पर चलाई गोली

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के नोदाखाली थाना क्षेत्र के बुडुली इलाके में अज्ञात हमलावरों ने सत्येंद्र दास नामक एक प्रमोटर पर गोली चलाई। गोली उसकी कमर पर लगी है। उसे गंभीर हालत में कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार गुरुवार की रात काम समाप्त कर अपने दफ्तर से घर लौटते समय हमलावरों ने उसे रोक कर मारपीट की। फिर तीन गोलियां दागीं। एक गोली कमर में लगी। गोलियों की आवाज सुनते ही आस-पास के लोगों में सनसनी फैल गई जब तक वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता के साथ पीडि़त को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़त की हालत नाजुक देखते ही डॉक्टरों ने उसे कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में स्थानातंरित कर दिया है। पीडि़त के परिजनों ने घटना की शिकायत नोदाखाली थाने में दर्ज कराई है। घटना की जांच में जुटी पुलिस के अनुसार अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस घटना को किस कारण वस अंजाम दिया गया था। जिले के विभिन्न इलाकों में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। जयनगर में तृणमूल कांग्रेस के विधायक की गाड़ी पर गोली चलाई गई थी, जिसमें दो लोग मारे गए थे। सोनारपुर इलाके में पिछले दिनों एक प्रमोटर को निशाना बनाते हुए गोली चली थी। घटना में उक्त प्रमोटर बुरी तरह जख्मी हो गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो