scriptदहेज के खातिर महिला को जलाकर मारने का आरोप | a women killed for the shake of dowry | Patrika News

दहेज के खातिर महिला को जलाकर मारने का आरोप

locationकोलकाताPublished: Feb 09, 2019 02:42:12 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

बर्दवान जिले के खंडघोष थाना संलग्न रामगोपालपुर गांव में एक महिला की झुलसकर मौत हो गई। मृतका का नाम सीमा घोष है। मायके वालों का आरोप है कि ससुरलावालों ने उसकी दहेज के लिए हत्या की है।

Kolkata, West Bengal, India

दहेज के खातिर महिला को जलाकर मारने का आरोप

– ससुरालवाले फरार, तलाश में जुटी पुलिस

कोलकाता. बर्दवान जिले के खंडघोष थाना संलग्न रामगोपालपुर गांव में एक महिला की झुलसकर मौत हो गई। मृतका का नाम सीमा घोष है। मायके वालों का आरोप है कि ससुरलावालों ने उसकी दहेज के लिए हत्या की है। मायके वालों के मुताबिक सीमा का विवाह दो साल पहले साहब घोष के साथ हुआ था। शादी के बाद ही उसके ससुरालवाले ने उस पर मायके से दहेज लाने का दवाब देना शुरू कर दिया। पीडि़ता ने इस बारे में अपने माता-पिता से भी शिकायत की, लेकिन आर्थिक अभाव की वजह से वे ससुरालवालों की मांग पूरी न कर पाए तो प्रताडऩा शुरू हो गई। आरोप है कि ससुरालवालों ने बुधवार की शाम उसके शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। उसे 75 फीसदी जली हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से फरार हो गए। उसके माता- पिता को अस्पताल व पड़ोसियों से इसकी जानकारी मिली। अस्पताल में इलाज के दौरान गुरूवार की रात को उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी दीदी ने मौत से पहले उसके साथ घटी पूरी दरिंदगी के बारे में बताया। बेटी की मौत के बाद मृतका के परिजनों ने उसके ससुरालवालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना की जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो