कोलकाता

चोर के संदेह में थाने ले जाकर युवक की पिटाई

उत्तर 24 परगना जिले की अशोकनगर पुलिस पर चोर के संदेह में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा है। पीडि़त युवक का नाम बाप्पा मंडल है।

कोलकाताFeb 26, 2019 / 03:11 pm

Jyoti Dubey

चोर के संदेह में थाने ले जाकर युवक की पिटाई

– अशोकनगर थाने के एसआई के खिलाफ मामला दर्ज

कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले की अशोकनगर पुलिस पर चोर के संदेह में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा है। पीडि़त युवक का नाम बाप्पा मंडल है। आरोप है एसआई सुजीत दास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार की देर रात बाप्पा को उसके घर से मोबाईल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। थाने ले जाकर पुलिस ने उससे मोबाईल के बारे में पूछताछ की कुछ न बता पाने पर उसे रातभर पीटा गया। उसका दाहिना हाथ टूट गया और शरीर के कई हिस्सों पर चोट आई। रविवार की दोपहर पुलिस वालों ने उसे छोड़ दिया। उसने घर जाकर सारी आप बीती कह सुनाई। पीडि़त के परिजनों ने घटना के विरोध में रविवार की शाम थाने का घेराव किया और आरोपी एसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडि़त का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

————————

– महिषादल में युवक का फंदे से लटकता शव बरामद

कोलकाता. पूर्व मिदनापुर जिले के महिषादल थाना क्षेत्र के रामबाग कालीमंदिर इलाके से एक युवक का फंदे पर लटकता हुआ शव बरामद किया गया। मृतक का नाम प्रणव अधिकारी(35) है। सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से उसका अपने परिजनों से विवाद था। शनिवार की रात भी उसके घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। जिसके बाद वह घर से निकल कर कहीं चला गया था। रविवार की सुबह प्रात:भ्रमण के लिए निकले लोगों ने उसके शव को इलाके के एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ पाया। घटना की खाबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है।

Home / Kolkata / चोर के संदेह में थाने ले जाकर युवक की पिटाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.