scriptबंगाल: महिला ने महिला पर फेंका तेजाब | Acid attack on woman in bengal | Patrika News

बंगाल: महिला ने महिला पर फेंका तेजाब

locationकोलकाताPublished: Mar 12, 2018 10:45:40 pm

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर थाना क्षेत्र के पातिपुकुर इलाके में रविवार की रात एक महिला ने महिला पर तेजाब फेंक दिया।

Kolkata west bengal
. पति से अवैध संबंध का था संदेह


कोलकाता

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर थाना क्षेत्र के पातिपुकुर इलाके में रविवार की रात एक महिला ने महिला पर तेजाब फेंक दिया। उक्त महिला का चेहरा जल गया है। उसकी एक आंख बुरी तरह से झतिग्रस्त हो गई है। अमानवीय अत्याचार की शिकार हुई महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में दत्तपुकुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने वारदात में शामिल सुष्मिता भाष्कर और बुलू विश्वास को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बुलू मामले की मुख्य आरोपी है। सुष्मिता उसकी सहेली है। वारदात के समय सुष्मिता बुलू के साथ ही थी। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
—–

पति से अवैध संबंध का था संदेह

स्थानीय सूत्रों के अनुसार पातिपुकुर के निवेदिता पल्ली की रहने वाली बुलू को महिला के चरित्र पर संदेह था। उन्हें संदेह था कि उक्त महिला का उसके पति के साथ अवैध संबंध है। इसको लेकर कई बार बुलू ने उक्त महिला के साथ झगड़ा की थी। रविवार को वह तेजाब लेकर उक्त महिला के घर गई। वहां उसके साथ झगडऩे लगी। दोनों में मारपीट हो गई। इस बीच बुलू ने उस पर तेजाब फेंक दिया और वहां से भाग निकली। जलन से छटपटा रही महिला को पड़ोस के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
—–

पीडि़ता की एक आंख हो सकती है नष्ट

पुलिस के अनुसार अमानवीय अत्याचार की शिकार हुई महिला की एक आंख तेजाब से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। डॉक्टरों को पीडि़ता की उक्त आंख नष्ट हो जाने की आशंका है। इलाज जारी है।
——

महिला की ओर से महिला पर एसिड अटैक का पहला मामला!

हाल के कुछ वर्षों में महिला की ओर से महिला पर एसिड अटैक का संभवत: यह पहला मामला है। इस घटना को लेकर पुलिस और समाजशास्त्री चिंतित हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो