scriptअधीर ने लगाया ममता सरकार पर घोटाले का आरोप | Adhir Choudhary blames Mamata Govt. on Metro Dairy scam | Patrika News

अधीर ने लगाया ममता सरकार पर घोटाले का आरोप

locationकोलकाताPublished: Dec 16, 2018 06:10:36 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

सरकारी तौर पर दुग्ध खरीद और बिक्री के लिए राज्य की मशहूर संस्था मेट्रो डेयरी के कारोबार के जरिए करोड़ों रुपए का घोटाला होने का मामला प्रकाश में आया है। पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राज्य सरकार पर करोड़ों का घोटाला करने का आरोप लगाया है।

kolkata west bengal

अधीर ने लगाया ममता सरकार पर घोटाले का आरोप


-कहा, 532 करोड़ की मेट्रो डेयरी को 84 करोड़ में बेचा

कोलकाता.

सरकारी तौर पर दुग्ध खरीद और बिक्री के लिए राज्य की मशहूर संस्था मेट्रो डेयरी के कारोबार के जरिए करोड़ों रुपए का घोटाला होने का मामला प्रकाश में आया है। पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राज्य सरकार पर करोड़ों का घोटाला करने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। अधीर ने आरोप लगाया है कि मेट्रो डेयरी का सरकारी शेयर 532 करोड़ रुपए का था, जिसे राज्य सरकार ने गैरकानूनी तरीके से एक निजी संस्था को महज 84 करोड़ रुपए में बेच दिया है। अधीर ने कहा कि इसके पीछे करोड़ों का घोटाला हुआ है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व को फायदा पहुंचाने के उ²ेश्य से राज्य सरकार ने मेट्रो डेयरी को पानी के भाव बेच दिया। अधीर ने आरोप लगाया कि मेट्रो डेयरी के सभी शेयर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के करीबी उद्यमी के हाथों बेचे गए हैं। इससे राज्य सरकार को करोड़ों का राजस्व का नुकसान हुआ है। तृणमूल के राज में घोटालों का इतिहास-
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी के राज में सारधा, नारदा जैसे घोटालों का इतिहास रहा है। अब मेट्रो डेयरी में भी इसी तरह का घोटाला हुआ है। इसमें सत्तारूढ़ पार्टी नेताओं के करीबी लोगों को करोड़ों रुपए की धनराशि का लाभ पहुंचाया गया है। चौधरी ने इस संदर्भ में हाईकोर्ट से न्याय की गुहार लगाते हुए याचिका दायर की है। जिस पर शीघ्र सुनवाई होने की उम्मीद है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो