scriptAdministration advised tourists not to go to Darjeeling-Kalimpong for two days–दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में फंसे हजारों पर्यटक | Administration advised tourists not to go to Darjeeling-Kalimpong for | Patrika News

Administration advised tourists not to go to Darjeeling-Kalimpong for two days–दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में फंसे हजारों पर्यटक

locationकोलकाताPublished: Oct 20, 2021 11:14:21 pm

Submitted by:

Krishna Das Parth

भारी बारिश के कारण पहाड़ पर कई जगहों पर हुआ भूस्खलन
-भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्ग-55 का यातायात हुआ बाधित-दार्जिलिंग से सिलीगुड़ी जाने में लोगों को हो रही परेशानी

Administration advised tourists not to go to Darjeeling-Kalimpong for two days--दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में फंसे हजारों पर्यटक -प्रशासन ने पर्यटकों को दो दिन तक दार्जिलिंग-कालिम्पोंग नहीं जाने की दी स

Administration advised tourists not to go to Darjeeling-Kalimpong for two days–दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में फंसे हजारों पर्यटक -प्रशासन ने पर्यटकों को दो दिन तक दार्जिलिंग-कालिम्पोंग नहीं जाने की दी सलाह

कोलकाता. kolkata

भारी बारिश के कारण दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और सिक्कम में कई जगहों पर भूस्खलन होने से हजारों पर्यटक फंस गए और उनका एक दूसरे से संपर्क कट गया है। मैदानी क्षेत्र सिलीगुड़ी से पहाड़ पर यानी दार्जिलिंग में जाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन ने पर्यटकों को दो दिन तक दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में नहीं जाने की सलाह दी है।
सूत्रों का कहना है कि पहाड़ पर कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। नतीजतन, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग से संपर्क लगभग कट गया हैं। कोलकाता और इसके आसपास के जिलों से जाने वाले हजारों पर्यटक वहां फंसे हुए हैं। भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्ग-55 बीच में टूट गया है। इससे दार्जिलिंग से सिलीगुड़ी जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। इसके चलते यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।
सूत्रों का कहना है कि 6 मील, 9 मील और 29 मील की दूरी पर भूस्खलन हुआ है। माटीगाड़ा के पास बालासन ब्रिज के खंभे भी ढह कर गिर गए हैं। बंगाल और सिक्किम को जोडऩे वाला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 10 भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। इसके अलावा सिलीगुड़ी को दार्जिलिंग से जोडऩे वाला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 55 भी ठप हो गया है। बतासिया लूप के पास एनजीपी-दार्जिलिंग टॉय ट्रेन रुक गई है।
इस बीच, पहाड़ के ज्यादातर इलाकों में 48 घंटे से अधिक समय तक बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। बालासोन में दरार के चलते बागडोगरा से दार्जिलिंग की ओर जाने वाले वाहनों को नौकाघाट पुल के रास्ते रोहिणी की ओर मोड़ दिया गया है। स्थिति इतनी खराब है कि प्रशासन ने पर्यटकों को अगले दो दिन तक दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में नहीं जाने की सलाह दी है। दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता और इसके आसपास के जिलों से सैकड़ों पर्यटक पहाड़ पर छुट्टियां बिताने गए हैं। इनमें से कई पर्यटक वहां फंस गए हैं। युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू हो गया है। हालांकि, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और अलीपुरद्वार के कई स्थानों पर अभी भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो