scriptप्रशासनिक बदलाव, बंगाल में नई टीम | Administrative change, new team in Bengal | Patrika News

प्रशासनिक बदलाव, बंगाल में नई टीम

locationकोलकाताPublished: Sep 28, 2020 08:25:54 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

पश्चिम बंगाल में सोमवार को प्रशासनिक बदलाव किए गए। गृह सचिव अलापन बंद्योपाध्याय राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंद्योपाध्याय एक अक्टूबर से नया पदभार संभालेंगे। वह राजीव सिन्हा की जगह लेंगे, जो 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

प्रशासनिक बदलाव, बंगाल में नई टीम

प्रशासनिक बदलाव, बंगाल में नई टीम

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में सोमवार को प्रशासनिक बदलाव किए गए। गृह सचिव अलापन बंद्योपाध्याय राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंद्योपाध्याय एक अक्टूबर से नया पदभार संभालेंगे। वह राजीव सिन्हा की जगह लेंगे, जो 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बंद्योपाध्याय पश्चिम बंगाल कैडर के 1987-बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा वित्त सचिव एच. के. द्विवेदी अब गृह सचिव का कार्यभार संभालेंगे। मनोज पंत नए वित्त सचिव होंगे। वह अभी भूमि एवं भूमि सुधार तथा शरणार्थी राहत और पुनर्वास विभाग के प्रमुख सचिव हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि सिन्हा को पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें तीन साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने ट्वीट किया कि मैं पश्चिम बंगाल सरकार की अथक सेवा के लिए उनका धन्यवाद करती हूं। पूरी टीम को शुभकामनाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो