लम्बे इंतजार के बाद भीष्मदेव चट्टोपाध्याय की मूर्ति स्थापित
वार्ड नम्बर 25 की पार्षद व स्थानीय विधायक स्मिता बक्शी की ओर से गायक को श्रद्धाजंलि अप्रित सकते हुए

कोलकाता
कोलकाता के शिमला व्यायाम समिति के माठ में पं. भीष्मदेव चट्टोपाध्याय की प्रतिमा स्थापित की गई। इसे मैदान के प्रवेश द्वार के सामने शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात गायक पंडित भीष्म देव चट्टोपाध्याय की प्रतिमा स्थापित की गई। वार्ड नम्बर 25 की पार्षद व स्थानीय विधायक स्मिता बक्शी की ओर से गायक को श्रद्धाजंलि अप्रित सकते हुए इस प्रतिमा की स्थापना की गई। स्थानीय निवासियों की लम्बे समय से एक मांग रही है कि किवन्दती गायक जो कि वार्ड नम्बर 25 में लम्बा समय गुजारा और कई विख्यात लोगों को गाने की तालीम दी उनक स्मृति में कुछ न कुछ किया जाए। ऐसे में विधायक के इस प्रयास की सराहना की जा रही है। गायके के छोटे बेटे बेटे गायक पं. जयन्त चट्टोपाध्याय ने बताया कि वे इस पहल से काफी खुश है। उन्होंने बताया कि उनसे सम्पर्क करके फोटो मांगी थी उनको पता नहीं था कि प्रतिमा इतने जल्दी लगा दी जाएगी। इलाके में उनकी स्मृति को सहेजने के लिए सभी स्थानियों ने आभार व्यक्त किया।
अब पाइए अपने शहर ( Kolkata News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज