script

बंगाल में फिर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

locationकोलकाताPublished: Jun 18, 2019 10:43:15 pm

धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या

kolkata west bengal

बंगाल में फिर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कूचबिहार जिले में भाजपा के और एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। मृत भाजपा कार्यकर्ता का नाम आनंद पाल (२८) है। धारदार हथियार से गला रेत कर आनंद की हत्या की गई है।
जिला भाजपा इकाई ने इस हत्या के लिए सत्तारूढ़ दल को जिम्मेदार ठहराया है। इस घटना के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की गुंडा ब्रिगेड ने फिर एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी! पश्चिम बंगाल में तृणमूल का मतलब टेरर-मर्डर-कांग्रेस हो गया है।
लोकसभा चुनाव के समय से ही राज्य में माकपा और भाजपा के बीच खूनी भिण्डत जारी है। आए दिन खूनी झड़पें हो रही है।तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समथर्कों की लड़ाई में दोनों ही दलों के लोगों की मौत हो रही है। खूनी हिंसा रोकने में प्रशासन पूरी तरह से फेल है।

ट्रेंडिंग वीडियो