scriptSuper cyclone Aamfan scam: अम्फान का राशन और मुआवजे लूटने वाले भाजपायिओं के खिलाफ भी करें एफआईआर दर्ज | Also file FIR against BJP workers who rob Aamphan compensation | Patrika News

Super cyclone Aamfan scam: अम्फान का राशन और मुआवजे लूटने वाले भाजपायिओं के खिलाफ भी करें एफआईआर दर्ज

locationकोलकाताPublished: Jul 08, 2020 10:40:52 pm

Submitted by:

Manoj Singh

अम्फान राहत और मुआवजा के भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ सरकार एफआईआर दर्ज करावाए। अगर भाजपा का कोई कार्यकर्ता भ्रष्टाचार का आरोपी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी एफआइआर दर्ज की जानी चाहिए – दिलीप घोष

Super cyclone Amfan scam: अम्फान का राशन और मुआवजे लूटने वाले भाजपायिओं के खिलाफ भी करें एफआईआर दर्ज

Super cyclone Amfan scam: अम्फान का राशन और मुआवजे लूटने वाले भाजपायिओं के खिलाफ भी करें एफआईआर दर्ज

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी स्वीकार कर रही हैं घोटाले की बात
कोलकाता
अम्फन राहत सामग्री और मुआवजे की हेराफेरी करने वाले तृणमूल कांग्रेस के 25 नेताओं को निलंबित किए जाने को दिखावा करार देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप धोष ने बुधवार को राज्य की ममता बनर्जी की सरकार से इस भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग है।
उन्होंने साफ साफ शब्दों में कहा है कि अम्फान राहत और मुआवजा के भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ सरकार एफआईआर दर्ज करावाए। अगर भाजपा का कोई कार्यकर्ता भ्रष्टाचार का आरोपी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी एफआइआर दर्ज की जानी चाहिए। वे इस दिन सुबह राजारहाट के इको पार्क में मॉर्निंग वॉक और ‘चाय पर चर्चा’ के दौरान संवाददाताओं के सवाल के जवाब दे रहे थे।
उल्लेखनीय है कि अम्फन राहत सामग्री के वितरण में गड़बड़ी करने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी के 25 नेताओं को निलंबित कर दिया है। खुद मुख्यमंत्री ने भी स्वीकार किया कि जल्दबाजी में वितरण के कारण कुछ गड़बड़ी हुई है, लेकिन सभी प्रभावित लोगों को राहत मुआवजा मिलेगा।
घोष ने कहा कि यदि कोई भाजपा सदस्य चक्रवात राहत से जुड़े भ्रष्टाचार में शामिल है, तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री और उनके नेताओं के भ्रष्टाचार पर बयान लगातार बदल रहे हैं। इस विपत्ति के समय में भी गरीब लोगों के राशन और मुआवजे के पैसे लूटे जा रहे हैं और मुख्यमंत्री को इसे बार-बार स्वीकार करना पड़ रहा है। अन्य मंत्री भी यही कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्यादातर पैसा सही लोगों तक नहीं पहुंचा है। भाजपा के भी कुछ लोगों के खिलाफ आरोप लगाये गये हैं। अगर यह सही है, तो वह भी मानते हैं कि यह गलत है और उनके खिलाफ भी एफआइआर दर्ज होनी चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो