script

झूठ का पुलिंदा लेकर चलते हैं अमित शाह: ममता

locationकोलकाताPublished: Dec 22, 2020 11:39:55 pm

Submitted by:

Rajendra Vyas

जवाब: भाजपा को धोखेबाजों की पार्टी करार दिया

झूठ का पुलिंदा लेकर चलते हैं अमित शाह: ममता

झूठ का पुलिंदा लेकर चलते हैं अमित शाह: ममता

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर जोरदार हमला बोला है। मीडिया से मुखातिब होकर उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह झूठ का पुलिंदा लेकर चलते हैं। भाजपा को धोखेबाजों की पार्टी करार देते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में इनकी कोई योजना काम नहीं करेगी। मुुख्यमंत्री ने कहा कि वह शाह के आरोपों का सिलसिलेवार तरीके से जवाब मंगलवार को देंगी।
उन्होंने कहा कि अमित शाह ने एक दिन पहले पश्चिम बंगाल सरकार पर जो भी आरोप लगाएं हैं वो सिर्फ झूठ का पुलिंदा है। ममता ने कहा कि अमित शाह ने बिना तथ्यों की जांच किए उन पर आरोप लगाए हैं। मौजूदा समय में भाजपा के नेता कुछ भी बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक धोखाबाज पार्टी है, राजनीति के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। हम सीएए का विरोध कर रहे हैं क्योंकि यह कानून के रूप में पारित किया गया था। वे नागरिकों के भाग्य का फैसला नहीं कर सकते हैं, उन्हें अपने भाग्य का फैसला करने दें। हम सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ हैं। ममता ने देश में बांग्लादेश से आए लोगों का नाम लिए बगैर कहा कि इस धरती पर मौजूद हर रिफ्यूजी देश का नागरिक है।
29 को करेंगी जवाबी रैली
अमित शाह की रैली के जवाब में ममता बनजी भी रैली करने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मैं 28 दिसंबर को एक प्रशासनिक बैठक के लिए बीरभूम जा रही हूं। मैं 29 दिसंबर को एक रैली भी करूंगी। ममता बनर्जी ने दावा किया कि हम एसएमई में नंबर वन हैं। हम ग्रामीण सड़कों का निर्माण नहीं कर सकते, लेकिन हम उसमें नंबर एक हैं,यह जानकारी भारत सरकार की है।
क्या लगाया था आरोप
शाह ने आरोप लगाया था कि देश आजाद हुआ तो देश के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में बंगाल की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत थी, आज तीन प्रतिशत। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? प्रति व्यक्ति आय 1960 में महाराष्ट्र के मुकाबले करीब दोगुनी थी, आज आधी भी नहीं रही। आखिर कौन जिम्मेदार है। 1960 में बंगाल भारत के सबसे अमीर राज्यों में शुमार था, आज बहुत नीचे है। कौन जिम्मेदार है?

ट्रेंडिंग वीडियो