script28 को पुरुलिया जाएंगे अमित शाह | Amit shah to visit Purulia | Patrika News

28 को पुरुलिया जाएंगे अमित शाह

locationकोलकाताPublished: Jun 06, 2018 11:02:02 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

पीडि़त परिजनों से मिलने के बाद अमित शाह पार्टी के जिला कमेटी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे-राहुल सिन्हा.

Kolkata
बलरामपुर में पार्टी के पीडि़त परिवार से मिलेंगे
कोलकाता
पश्चिम बंगाल दौरे पर आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 28 जून को पुरुलिया जिले के बलरामपुर जाएंगे। वे वहां हाल ही में फंदे से लटके हुए पाए गए पार्टी के दो कार्यकर्ताओं के घर जाएंगे और उनके परिजनों से मिलेंगे। इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल बलरामपुर जा रहे हैं। सिन्हा ने बताया कि भाजपा बलरामपुर हत्या काण्ड को बहुत गंभीरता से ले रही है। अमित शाह 28 जून को बलरामपुर में पीडि़त परिवार से मिलेंगे। इससे पहले 27 जून को वे बलरामपुर जा रहे हैं। वहां पर वे अमित शाह के लिए आयोजित कार्यक्रम की तैयारी का जायता लेंगे। राहुल सिन्हा ने बताया कि पीडि़त परिजनों से मिलने के बाद अमित शाह पार्टी के जिला कमेटी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और बाकी कार्यक्रम अभी तय नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस माओवादियों से मिली हुई है। बलरामपुर में हुई दो भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्याएं उसने ही माओवादियों से करवाई है। इसको ले कर पार्टी आपना आंदोलन जारी रखेगी। उल्लेखनीय है कि बलरामपुर में 31 मई को 20 वर्षीय त्रिलोचन महतो और दो जून को 32 वर्षीय दुलाल कुमार का शव रहस्यम तरीके से लटका हुआ पाया गया। महतो की मौत के बाद अमित शाह ने ट्वीट किया था कि बलरामपुर के पार्टी के युवा कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो की बरबरता पूर्वक हत्या किए जाने से वे बहुत ही दु:खी है। उन्हें पेड़ से लटका कर इस लिए मार दिया गया, क्यों कि उनका सिद्धान्त राज्य सरकार की ओर से प्रायोजित गुण्डों के सिद्धान्ते से अलग था। वे भाजपा के सिद्धान्त मानते थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी ट्वीट कर उक्त हत्याओं को पश्चिम बंगाल के लिए शर्मशार करने वाली अमानवीय घटना बताया। उन्होंने कहा था कि बंगाल में बरबरता पूर्वक हत्या का सिलसिला जारी है। यह बंगाल के लिए लज्जा है और अमानवीय भी है। ममता बनर्जी की सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही है। प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पंचायत चुनाव में पुरुलिया में भाजपा को सफलता मिलने के बाद अमित शाह का वहां जाना पार्टी के लिए राजनीतिक तौर से भी बहुत ही महत्वपूर्ण है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो