scriptआर्थिक अभाव से घर में अशान्ति, पत्नी की सिल के लोढ़ा से हत्या | An economic disadvantage in the house, the wife's cohort killed by Lod | Patrika News

आर्थिक अभाव से घर में अशान्ति, पत्नी की सिल के लोढ़ा से हत्या

locationकोलकाताPublished: Jul 26, 2019 02:56:04 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

हत्या के बाद वह फरार हो गया। मृतका का नाम रेश्मा बीबी है। पुलिस आरोपी हुसैन शेख की तलाश कर रही है।

kolkata west bengal

आर्थिक अभाव से घर में अशान्ति, पत्नी की सिल के लोढ़ा से हत्या

नदिया . नदिया जिले के चापड़ा छोटो आन्दुलिया उत्तर पाड़ा में आर्थिक अभाव से परेशान व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की हत्या सिल के लोढ़े से कर दी। हत्या के बाद वह फरार हो गया। मृतका का नाम रेश्मा बीबी है। पुलिस आरोपी हुसैन शेख की तलाश कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हुसैन कोलकाता में एक दुकान में काम करता था। डेढ़ महीने पहले बीमार पडऩे के कारण घर चला आया। तबीयत ठीक न होने के कारण वह काम पर नहीं जा सका। इससे उनके घर में आर्थिक तंगी आ गई। खाने के भी लाले पड़ गए। ऐसे में आए दिन पत्नी रेश्मा के साथ विवाद होता था। गुरुवार को भी रेश्मा के साथ उसका विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर शेख ने घर में रखे सिल के लोढ़े से पत्नी पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही वह फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो