scriptसहयोगी की गोली से वन कर्मी की हुई मौत, चांज शुरू | Anganwadi shot dead by a worker, Chandi started | Patrika News

सहयोगी की गोली से वन कर्मी की हुई मौत, चांज शुरू

locationकोलकाताPublished: Dec 18, 2018 02:54:21 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

11 नवम्बर को बॉक्स व्याघ्र प्रकल्प के अधीन साउथ रायडॉक रेंज के जंगल में शिकारी के होने की सूचना मिली थी

kolkata west begnal

सहयोगी की गोली से वन कर्मी की हुई मौत, चांज शुरू

सिलीगुड़ी . सिलीगुड़ी के बॉक्स व्याघ्र प्रकल्प (बीटीआर) के तहत अपने सहकर्मियों की गोली से वन विभाग के एक कर्मचारी कार्तिक गुहराय की मौत हो गई। वन विभाग इस मामले की जांच कर रहा है। वन विभाग के अनुसार 11 नवम्बर को बॉक्स व्याघ्र प्रकल्प के अधीन साउथ रायडॉक रेंज के जंगल में शिकारी के होने की सूचना मिली थी। उनसे निपटने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसमें कार्तिक भी शामिल था। शिकारियों को पकडऩे के लिए वन कर्मियों ने निशाना साधकर गोली चलाई। उत्तर में शिकारियों ने भी गोली चलानी शुरू कर दी। इसके बाद कार्तिक अपनी टीम से थोड़ा आगे बढ़ गया था। इसके बाद वह अपने सहयोगियों की गोलियों का शिकार हो गया। उसके पैरों में कई गोलियां लगी थी। उसे जल्दी से अस्पातल ले जाया गया, जहां उसकी मौत सोमवार को हो गई। इस घटना को लेकर बॉक्स व्याघ्र प्रकल्प की ओर से जांच शुरू हो गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो