scriptमाता-पिता की डांट से नाराज कॉलेज छात्रा ने की खुदकुशी | angry college student hanged herself. | Patrika News
कोलकाता

माता-पिता की डांट से नाराज कॉलेज छात्रा ने की खुदकुशी

– दक्षिण 24 परगना जिले के बारूईपुर थाना क्षेत्र के सुभाषग्राम इलाके से एक कॉलेज छात्रा का उसके कमरे से फंदे से लटका शव बरामद किया गया। मृतका का नाम सुलता सरदार (22) है। वह कोलकाता के सेंट पॉल्स कॉलेज में स्नातक के तीसरे वर्ष में थी।

कोलकाताFeb 02, 2019 / 04:00 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, West Bengal, India

माता-पिता की डांट से नाराज कॉलेज छात्रा ने की खुदकुशी

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के बारूईपुर थाना क्षेत्र के सुभाषग्राम इलाके से एक कॉलेज छात्रा का उसके कमरे से फंदे से लटका शव बरामद किया गया। मृतका का नाम सुलता सरदार (22) है। वह कोलकाता के सेंट पॉल्स कॉलेज में स्नातक के तीसरे वर्ष में थी। गुरुवार की रात को पुलिस ने उसके कमरे से उसका शव बरामद किया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार छात्रा का कुछ दिनों से पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। वह कॉलेज नहीं जाकर अक्सर अपने दोस्तों के साथ घुमने चली जाती थी। पढ़ाई से ज्यादा फोन पर व्यस्त रहती थी। उसके परिजनों को संदेह हो रहा था कि वह किसी लडक़े के साथ प्रेम कर रही है। इसी संदेह के आधार पर पिछले कुछ दिनों से वे उसके साथ सख्ती बरत रहे थे। आए दिन उसे डांटते रहते थे। गुरुवार की सुबह जब उसके माता-पिता काम पर जाने लगे, तब उनकी सुलता के साथ किसी मुद्दे पर बहस हो गई थी। उसके बाद देर शाम जब वे घर लौटे, तो देखे घर का दरवाजा अंदर से बंद है। बार-बार आवाज लगाने के बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला, तो वे पीछे के दरवाजे से घर के अंदर पहुंचे। घर के अंदर जाते ही जब वे सुलता के कमरे में पहुंचे, तो देखा वहां उसका शव पंखे से दुपट्टा के सहारे लटका है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो