script

भारतसेवा श्रम संघ का वार्षिक उत्सव रद्द

locationकोलकाताPublished: Mar 17, 2020 03:24:09 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

 
कोरोना का कहर
– छात्रवास कराया जा रहा खाली

भारतसेवा श्रम संघ का वार्षिक उत्सव रद्द

भारतसेवा श्रम संघ का वार्षिक उत्सव रद्द


रायगंज . कोरोना संक्रमण की आशंका की वजह से रायगंज स्थित भारतसेवा श्रम संघ के वार्षिक आयोजन तथा महोत्सव को रद्द कर दिया गया है। संघ की ओर से संचालित सभी स्कूलों को भी बन्द करने की घोषणा कर दी गई है। 31 मार्च तक सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। छात्रवास भी खाली किया जा रहा है। रायगंज के देवीनगर स्थिति भारतसेवा श्रम संघ में मार्च के अन्तिम दिन बड़ा धार्मिक आयोजन किया जाता है।

प्रतिवर्ष रायगंज के देवीनगर स्थिति भारतसेवा श्रम संघ के मार्च के अन्तिम दिन में एक विशाल आयोजन होता है। होम-यज्ञ का तीन दिवसीय आयोजन किया जाता है। इस बार भी कार्यक्रम की तैयारियां हो चुकी थी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते है। ऐसी स्थिति में कोरोना के कहर को देखते हुए कार्यक्रम को रदद् कर दिया है।

भारत सेवा श्रम संघ के अध्यक्ष निरंजन महाराज ने बताया कि कोरोना संक्रमण से सतर्कता के लिए 27 से 3१ मार्च तक होने वाले कार्यक्रम को रद्द किया गया है। स्कूल बन्द कर दिये गये हैं। छात्रावास में रहने वाले 150 विद्यार्थियों के अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को घर भेजा जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो