कोलकाता

पश्चिम बंगाल में फिर गिरा निर्माणाधीन सेतु

– काकद्वीप में कालनागिनी नदी पर बन रहा सेतु का एक हिस्सा गिरा
– किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

कोलकाताSep 24, 2018 / 11:01 pm

Ashutosh Kumar Singh

पश्चिम बंगाल में फिर गिरा निर्माणाधीन सेतु

कोलकाता.
पश्चिम बंगाल में सेतु टूटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप इलाके में कालनागिनी नदी पर बन रहा सेतु टूट गया। पिछले दो साल से सेतु का निर्माण कार्य चल रहा था। सोमवार सुबह अचानक सेतु का एक हिस्सा टूट कर गिर पड़ा। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना के समय कुछ बच्चे सेतु के नजदीक खेल रहे थे। सभी बाल-बाल बच गए। किसी को चोट नहीं आई है। जिला प्रशासन ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। काकद्वीप के पश्चिम स्टीमर घाट और पश्चिम गंगाधरपुर को जोडऩे के उ²ेश्य से उक्त सेतु का निर्माण किया जा रहा था।
——
स्थानीय लोगों में रोष

निर्माणाधीन सेतु के टूटने से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोग सेतु निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे सामग्री, ठेकेदार व राज्य सरकार पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कम गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण सेतु टूटा है। बार-बार सेतु टूटने की घटनाएं घट रही हैं इसके बावजूद सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
——
 

पहले देखी गई थी दरार
स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले सेतु में दरार देखी गई थी। ठेकेदार और इंजीनियरों का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया गया था। इंजीनियरों ने कुछ नहीं होने की बात कही थी। दरार को नजरअंदाज कर दिया गया था। अगर उस समय ध्यान दिया गया होता तो शायद सेतु नहीं टूटता।
——
मंत्री ने निर्माणकारी संस्था को दोषी ठहराया

सुंदरवन विकास मंत्री मंटूराम पाखिरा ने सेतु का निर्माण कर रही कंपनी के मत्थे दुर्घटना की जिम्मेवारी डाली है। पाखिरा के मुताबिक कंपनी ने गार्डरों की मजबूजी वाली लौह संरचना विभागीय इंजीनियरों की अनुमति के बिना ही हटा दी। जिसके कारण हादसा हुआ। उन्होंने कहा किमामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाईकी जाएगी।
 

Kolkata Bengal
एक महीने में सेतु टूटने का चौथा हादसा

केस-1
4 सितम्बर : दक्षिण कोलकाता में माझेरहाट सेतु टूटा। चार लोगों की मौत हो गई थी और २० से अधिक लोग घायल हो गए थे।

केस-2

7 सितम्बर : सिलीगुड़ी के फांसीदेवा इलाके में पिछुला नदी पर बना सेतु टूटा।


केस-3

12 सितम्बर : बर्दवान जिले के दुर्गापुर इलाके में कोकवेन थाना क्षेत्र के वीरभानपुर सेतु की रेलिंग टूट गई। हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार दो जने की मौत हो गई।

Hindi News / Kolkata / पश्चिम बंगाल में फिर गिरा निर्माणाधीन सेतु

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.