कोलकाता

कोलकाता में डेंगू की बली चढी महिला

– महानगर में डेंगू के 732 और मलेरिया के 2,547 मरीज: मेयर शोभन चटर्जी
– महानगर में अब तक डेंगू के डंक से 5 लोगों की जानें जा चुकी हैं और राज्य में आंकड़ा 10 के पार हो चुका है।

कोलकाताSep 14, 2018 / 03:16 pm

Jyoti Dubey

कोलकाता में डेंगू की बली चढी महिला

– निगम सूत्रों के अनुसार कुल 144 वार्डों में 8-9 वार्ड ऐसे हैं जो पूरी तरह से डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इसमें वार्ड 14, 74, 75, 36, 82, 108 और 109 प्रमुख हैं
कोलकाता. महानगर में एक के बाद एक लगातार डेंगू से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार की सुबह एक और महिला डेंगू की बली चढ गई। महानगर में अब तक डेंगू के डंक से 5 लोगों की जानें जा चुकी हैं। जिसकी कोलकाता नगर निगम पुष्टि नहीं कर रहा है। वहीं राज्य में आंकड़ा 10 के पार हो चुका है। दूसरी ओर डेंगू के मुद्दे पर कोलकाता नगर निगम के मासिक अधिवेशन में भी गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। वाम पार्षदों ने सरकार पर डेंगू मामले में तथ्यों को छुपाने और सरकार के आंकड़ों को आम जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला बताया।
मेयर शोभन चटर्जी ने निगम के मासिक अधिवेशन में बताया कि महानगर में डेंगू से कुल 732 और मलेरिया से 2,547 मरीज ग्रसित हैं। निगम डेंगू बचाव व जागरुकता अभियान जोर शोर से चला रहा है।

– इकबालपुर में मारी गई डेंगू पीडि़त –

दक्षिण कोलकाता के इकबालपुर के वार्ड नम्बर 75 में रहने वाली नूरजहांन खातून(40) की गुरुवार की सुबह डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीडि़त थी। मंगलवार की शाम उनकी हालत अधीक बिगड़ जाने के बाद उन्हें खिदिरपुर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उनके मृत्यु प्रमाण-पत्र में मौत का कारण डेंगू उल्लेख किया है। चिकित्सकों के मुताबिक बुधवार की शाम डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी हालत नाजुक है। प्लेटलेट्स घटकर २६ हजार पर आ चुके थे।

– महानगर के कई वार्ड डेंगू से प्रभावित –

निगम सूत्रों के अनुसार कुल 144 वार्डों में 8-9 वार्ड ऐसे हैं जो पूरी तरह से डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इसमें वार्ड 14, 74, 75, 36, 82, 108 और 109 प्रमुख हैं।
 

 

Home / Kolkata / कोलकाता में डेंगू की बली चढी महिला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.