scriptयुवती बनकर 12 लाख ठगने वाला गिरफ्तार | Arrested as a woman by 12 million thugs | Patrika News

युवती बनकर 12 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Oct 15, 2019 10:47:47 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

युवती बनकर 12 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

kolkata

युवती बनकर 12 लाख ठगने वाला गिरफ्तार,युवती बनकर 12 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

युवती बनकर 12 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

– मेट्रिमोनियल साइट पर लगाई थी सुन्दर युवती की फोटो, लडक़ी की आवाज में बात कर लिया भरोसे में

हुगली.

विवाह के इच्छुक युवक को खुद को युवती बताकर १२ लाख हड़पने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को सोमवार की रात गिरफ्तार किया है। उसने मेट्रिमोनियल साइट पर सुन्दर युवती की तस्वीर लगाई थी, व लड़कियों की आवाज में बात कर शिकार को फांसा था। आरोपी का नाम रनि दास है। उसे ठाकुरपुकुर अंचल से हुगली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने दो साल पहले मेट्रिमोनियल साइट्स पर सुन्दर युवती की तस्वीर लगाकर बण्डेल निवासी दीपाकंर दे को फांसा। आरोपी ने खुद का नाम तानिया राय पेशा टीचर बताया। इस दौरान फोन पर दोनों की बातें व चैट होता रहा। आरोपी ने अलग अलग बहाने बनाकर पीडि़त से १२ लाख रुपए ऑनलाइन तरीके से एेंठ लिए। पीडि़त को संदेह हुआ तो उसने रकम वापस करने की बात कही। आरोपी ने मोबाइल बंद कर दिया। जिसके बाद पीडि़त ने चुंचुड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल के टॉवर लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी की आवाज लड़कियों की तरह है। यह पता लगाया जा रहा है कि उसने किसी और को तो नहीं ठगा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो