script

अशोक नगर में पिता-पुत्री का पवित्र रिश्ता शर्मसार

locationकोलकाताPublished: Oct 10, 2017 05:26:52 am

उत्तर २४ परगना के अशोकनगर थाने की पुलिस ने रविवार की रात एक व्यक्ति को अपनी बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया

raping his daughter

कोलकाता. उत्तर २४ परगना के अशोकनगर थाने की पुलिस ने रविवार की रात एक व्यक्ति को अपनी बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया। उससे पूछताछ की जा रही है। इधर पीडि़ता ने सोमवार को अदालत में इकबालिया बयान रिकार्ड कराया। पीडि़ता और आरोपी दोनों की मेडिकल जांच कराई गई है।


जांच की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। हालांकि प्राथमिक रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। लम्बे समय से बना रहा था हवस का शिकार. पीडि़ता का आरोप है कि उसका पिता लम्बे समय से उसे हवस का शिकार बना रहा था। प्राय: हर रात को मां के सोने का बाद वह उसके साथ हैवानियत करता था। मां भी सबकुछ जानती थी।

लोकलाज और भय से दोनों चुप थी. लोकलाज और भय से दोनों इतने दिनों तक चुप थीं। पीडि़ता का कहना है कि जब भी वो इनकार करती थी उसका पिता उसे और उसकी मां दोनों को जान से मार देने की धमकी देता था।

महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
हावड़ा. दासनगर थाना इलाके के मेलातल्ला के समीप मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का नाम ललन मांझी बताया है।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि रविवार की रात को महिला एक दुकान के पास सोई हुई थी उसी समय ललन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के चिखने व चलाने के बाद में आस-पास के लोग जग गए और आरोपी ललन माझी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देकर उसे सौंप दिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल जांच कराया और आरोपी की भी मेडिकल जांच कराई गई। ललन ने पुलिस को बेकसुर बताया है। इसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी को खंगाला। उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि ललन उसके पास गया और वहां से निकल गया।

ट्रेंडिंग वीडियो