scriptभ्रष्टाचार के आरोप में एक एसआई व पंचायत प्रधान का भाई गिरफ्तार | ASI and Panchayat Pradhan's brother arrested for corruption | Patrika News

भ्रष्टाचार के आरोप में एक एसआई व पंचायत प्रधान का भाई गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Jun 17, 2019 03:26:34 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– 12 लाख रुपए, आभूषण और कई कीमती मोबाइल जब्त- किराए के मकान से मिले 12 लाख रुपए

kolkata west bengal

भ्रष्टाचार के आरोप में एक एसआई व पंचायत प्रधान का भाई गिरफ्तार

 

कोलकाता . भ्रष्टाचार दमन शाखा की ओर से उत्तर 24 परगना के चाकदा थाने के एसआई अनूप पाल को गिरफ्तार करने के बाद उसको लेकर जगह-जगह तलाशी की जा रही है। आरोपी के घर से 12 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। उसका मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भ्रष्टाचार के मामले में भ्रष्टाचार दमन शाखा ने चाकदा थाने के एसआई अनूप पाल तथा पंचायत प्रधान के भाई शुभाशीष दे उर्फ बेनू को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से लाखों रुपए और काफी सामान जब्त किए गए हैं। अनूप पाल के किराए के मकान से 12 लाख रुपए तथा बेनू के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं। फोन की कीमत डेढ़ लाख रुपए है। उनके पास से सोने के आभूषण भी मिले हैं। शनिवार को दोनों को ही भ्रष्टाचार दमन शाखा की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां पर दोनों आरोपी के वकील आपस में ही भीड़ गए। वे एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने लगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एक मामूली एसआई के पास से 12 लाख रुपए नकद तथा 15 हजार वेतन पाने वाले एक स्कूल शिक्षक के पास से कीमती मोबाइल फोन और सोने के आभूषण कैसे आए। गिरफ्तार आरोपियों को पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो