scriptभाजपा समर्थक महिलाओं पर अत्याचार जारी: लॉकेट | Atrocities on pro-BJP women continue: Locket | Patrika News

भाजपा समर्थक महिलाओं पर अत्याचार जारी: लॉकेट

locationकोलकाताPublished: Jun 16, 2021 07:02:51 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

लॉकेट ने कहा कि तृणमूल समर्थकों ने पूर्व मेदिनीपुर में भाजपा की महिला कार्यकर्ता को गांव छोड़ कर जाने को कहा है।

भाजपा समर्थक महिलाओं पर अत्याचार जारी: लॉकेट

भाजपा समर्थक महिलाओं पर अत्याचार जारी: लॉकेट

कोलकाता. भाजपा सांसद लॉकेट ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर अत्याचार, छेड़छाड़ और उन्हें बलात्कार की धमकी दिया जाना जारी है। पुलिस और प्रशानस निष्क्रिय है।

एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही है। पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में लॉकेट ने कहा कि तृणमूल समर्थकों ने पूर्व मेदिनीपुर में भाजपा की महिला कार्यकर्ता को गांव छोड़ कर जाने को कहा है।
ऐसा नहीं करने पर बलात्कार की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि क्या सिर्फ ममता बनर्जी ही बंगाल की लड़की हैं और बाकी महिलाएं बंगाल की लड़किया नहीं है, क्या उनका मान सम्मान नहीं है।
कोलकाता. पश्चिम बंगाल के अलीपुरदुआर जिले में विवाहेतर संबंध को लेकर पंचायत की बैठक में महिला को निर्वस्त्र कर मारने -पीटने और इस घिनौने कृत्य का वीडियो वायरल किए जाने के मामले पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ( एनसीडब्ल्यू ) ने राज्य के पुलिस महानिदेशकर (डीजीपी) को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
निर्वस्त्र कर घुमाए थे गांव में – यह घटना पश्चिमी चांगमारी इलाके में रविवार को घटी थी। आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया था और फिर बरसात की रात में गांव के चारों ओर घुमाया गया था और फिर उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो