पुलिस सूत्रों के अनुसार बाजार में स्थित एक दुकान का मालिक नकली बैगों में नामी कंपनियों का लोगो लगाता और उसे ग्राहकों को ऊंची कीमत में बेच देता था। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यूमार्केट व एसप्लानेड इलाके में स्थित कई दुकानों से नकली बैग जब्त किया है। आरोपी दुकानदारों की तलाश की जा रही है। वे फिलहाल फरार हैं।
——————————
महिला का शव बरामद
कोलकाता. दक्षिण कोलकाता के नेताजीनगर थाना क्षेत्र के गांगुली बगान इलाके से एक महिला का फंदे से लटका शव बरामद किया गया। मृतका का नाम चंद्रीमा साहा (35) है। शनिवार की सुबह पुलिस ने बंद झोपड़ी के अंदर से उसका शव बरामद किया। सूत्रों के अनुसार वह उक्त झोपड़ी में अकेले रहती थी। दोपहर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घर का दरवाजा तोडक़र शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अस्वाभाविक मौत का मामला दर्जते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।