कोलकाता

Bidisha De Majumdar: बांग्ला मॉडल ने अवसाद में आत्महत्या की, क्या है वजह

21 वर्षीय बांग्ला मॉडल व अभिनेत्री बिदिशा डे मजूमदार के आत्महत्या करने से सिने जगत के लोग सदमे में हैं। उनके फ्लैट में मॉडल का शव फंदे पर लटकता मिला जिसके बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद Bidisha De Majumdar अवसाद में थी।

कोलकाताMay 26, 2022 / 08:31 pm

Deendayal Koli

बिदिशा डे मजूमदार

कोलकाता. 21 वर्षीय बांग्ला मॉडल व अभिनेत्री बिदिशा डे मजूमदार के आत्महत्या करने से सिने जगत के लोग सदमे में हैं। उनके फ्लैट में मॉडल का शव फंदे पर लटकता मिला जिसके बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद Bidisha De Majumdar अवसाद में थी। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि क्या बिदिशा से किसी के दबाव में आकर मौत का रास्ता चुना है? पुलिस मॉडल की डायरी भी खंगाल रही है। डायरी में दर्ज किरदारों से सवाल किए जा रहे हैं। डायरी में बिदिशा ने आत्महत्या के कारण संबंधी तीन पन्नों का नोट लिखा है। इसके साथ ही पुलिस उसकी तीन सहेलियों के बयान रिकॉर्ड किए हैं। उसके लव एंगल की भी जांच की जा रही है। मॉडल बिदिशा डे मजूमदार का शव बुधवार शाम उनके फ्लैट के अंदर फंदे से लटका पाया गया।
ब्रेकअप से आई गई थी सदमे में

बिदिशा की सहेलियों के मुताबिक वह अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद वो अवसाद में आ गई थी। मृतका की सहेली माम्पी के मुताबिक बिदिशा का ब्वॉयफ्रेंड झाड़ग्राम निवासी अनुभव था। दोनों ने मिदनापुर के होटल में एक साथ कई बार चेक इन किया था। कुछ समय से उनका ब्रेकअप हुआ था जिसके बाद से बिदिशा परेशान थी। वहीं अनुभव ने बिदिशा से किसी तरह के संपर्क होने से इंकार किया है।
क्या कैंसर से पीड़ित थी मॉडल

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर मॉडल के शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस को फ्लैट में उस समय उसका आत्महत्या का नोट मिला था। जिसमें उसने साफ साफ लिखा था कि वह कैंसर से पीड़ित है। जांच अधिकारी इस बात का पता लगा रहे हैं कि क्या उसने कैंसर से डर कर आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों के बयान रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। उसकी मेडिकल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.