scriptबर्दवान में बैंक डकैती, 30-35 लाख ले उड़े डकैत | Bank robbery in Burdwan, dacoits took 30-35 lakhs | Patrika News

बर्दवान में बैंक डकैती, 30-35 लाख ले उड़े डकैत

locationकोलकाताPublished: Jan 22, 2022 12:30:56 am

Submitted by:

Rabindra Rai

बर्दवान शहर के कर्जन पार्क इलाके में शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में डकैती डाली गई। हथियारों से लैस डकैतों ने ग्राहकों व कर्मचारियों को बंधक बनाकर बैंक से 30 से 35 लाख की नकदी लूट ली और फरार हो गए।

बर्दवान में बैंक डकैती, 30-35 लाख ले उड़े डकैत

बर्दवान में बैंक डकैती, 30-35 लाख ले उड़े डकैत

नाकेबंदी कर तलाश में जुटी पुलिस
ग्राहकों और कर्मियों को बंधक बनाया
डकैतों की गिरफ्तारी जल्द: एसपी
कोलकाता. बर्दवान शहर के कर्जन पार्क इलाके में शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में डकैती डाली गई। हथियारों से लैस डकैतों ने ग्राहकों व कर्मचारियों को बंधक बनाकर बैंक से 30 से 35 लाख की नकदी लूट ली और फरार हो गए। दिनदहाड़े इस दुस्साहसिक वारदात के बाद जिला पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। इलाके में सनसनी फैल गई। जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आला पुलिस अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कर डकैतों की तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक डकैतों का सुराग नहीं चला है। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

बैंक खुलते ही धावा बोला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैंक की शाखा खुलते ही डकैतों के दल ने धावा बोल दिया। असलहों से लैस डकैतों ने ग्राहकों व कर्मचारियों को बंधक बना लिया। लॉकर व तिजोरी की चाबियां ली और नकदी बटोरकर चंपत हो गए।

छीन लिया मोबाइल
वारदात के समय बैंक में मौजूद एक ग्राहक ने बताया कि बैंक में प्रवेश किया तो शाखा सुनसान थी। अचानक डकैतों ने उनका मोबाइल छीन लिया।
—-
15 से बीस मिनट में वारदात
बैंक कर्मियों के मुताबिक डकैतों ने पूरा ऑपरेशन 15 से बीस मिनट में पूरा किया। डकैत कैसे आए थे कैसे गए? इसका पता नहीं चला पाया है।

जल्द आएंगे गिरफ्त में
डकैतों की संख्या चार-पांच थी। सभी की उम्र तीस से 30 से 35 साल के बीच की है। जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी की गई है। जल्द ही बैंक में डकैती की वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कामनाशीष सेन, पुलिस अधीक्षक, पूर्व बर्दवान

ट्रेंडिंग वीडियो