scriptबार कम रेस्टोरेंट्स में छापा, 15 गिरफ्तार | bar cun restaurant 15 arrested in gambling case | Patrika News

बार कम रेस्टोरेंट्स में छापा, 15 गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Sep 19, 2019 10:25:37 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

बार कम रेस्टोरेंट्स में छापा, 15 गिरफ्तार

बार कम रेस्टोरेंट्स में छापा, 15 गिरफ्तार

बार कम रेस्टोरेंट्स में छापा, 15 गिरफ्तार

बार कम रेस्टोरेंट्स में छापा, 15 गिरफ्तार

फोटो
हावड़ा

सांकराइल थाना इलाके के बार कम रेस्टोरेंट्स में बुधवार रात को पुलिस ने छापामारी करके जुआ खेलने के आरोप में 15 जनों को गिरफ्तार किया। इसमें रेस्टोरेंट के मालिक, मैनेजर और कैशियर भी शामिल है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बार कम रेस्टोरेंट्स में जुआ चल रहा है। इस खबर के बाद पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने वहां छापामारी करके 15 जनों को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 54535 रुपए बोर्ड मनी जब्त किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस होटल में बार कम रेस्टोरेंट है। पुलिस को इस बार कम रेस्टोरेंट्स में जुआ चलने की खबर पहले से मिल रही थी। लेकिन पुलिस के जाने के बाद किसी की गिरफ्तारी नहीं होती थी। सांकराइल थाना 19 अगस्त को हावड़ा सिटी पुलिस में शामिल होने के बाद से हावड़ा सिटी पुलिस इस पर लगातार नजर बनाए हुए थी। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि जुआ चल रहा है। पुलिस की टीम ने छापामारी करके गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो