scriptकिस वजह से अस्पताल में भर्ती हुई खूबसूरत सांसद नुसरत जहां… | Beautiful Trinamool MP Nusarat Jahan is ill, hospitalized | Patrika News

किस वजह से अस्पताल में भर्ती हुई खूबसूरत सांसद नुसरत जहां…

locationकोलकाताPublished: Nov 18, 2019 04:29:14 pm

रविवार रात तकरीबन 9:30 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज चल रहा है…

तृणमूल की खूबसूरत सांसद यूं पड़ी बीमार, अस्पताल में भर्ती

तृणमूल की खूबसूरत सांसद यूं पड़ी बीमार, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता

फिल्म अभिनेत्री व तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां को बीमार हालत में कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार रात तकरीबन 9:30 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक नुसरत को सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार अधिक मात्रा में नींद की गोली खाने से नुसरत की तबियत बिगड़ी है। अस्पताल की ओर से फूलबागान थाने को इस बारे में सूचित किया गया है। हांलाकि नुरसत के परिजनों की ओर से इस खबर को झूठा बताया गया है। उनका कहना है कि नुसरत को अस्थमा हुआ है। सांस में तकलीख होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से आधिकारिक तौर पर नुसरत जहां के स्वास्थ्य के बारे में अभी तक कुछ नहीं बताया गया है।
सूत्रों के मुताबिक नुसरत जहां शानिवार को अपने पति निखिल जैन का जन्मदिन मनाते देखा गया था। उस समय निखिल जैन उनके साथ थे। बीमारी की वजह से नुसरत जहां संसद के सत्र में शामिल नहीं हुईं।
टॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री नुसरत जहां इस साल लोकसभा चुनाव के दौरान पहली बार सांसद बनी हैं। वह पश्चिम बंगाल के बशीरहाट चुनाव लड़ी थी। चुनाव जीतने के बाज नुसरत जहां ने निखिल जैन से शादी कर ली थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो