scriptप्रेमी के साथ विवाद होने पर बीएड की छात्रा ने लगाई फांसी | bed student hanged herself after fighting with her boyfriend. | Patrika News

प्रेमी के साथ विवाद होने पर बीएड की छात्रा ने लगाई फांसी

locationकोलकाताPublished: Feb 02, 2019 03:50:42 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के गरिया इलाके में प्रेमी के साथ विवाद होने पर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम उपमा गिरि है। कोलकाता स्थित एक कॉलेज से बीएड की पढाई पूरी करने के लिए वह गरिया में किराए की मकान में पिछले कई सालों से रह रही थी।

 Kolkata, West Bengal, India

प्रेमी के साथ विवाद होने पर बीएड की छात्रा ने लगाई फांसी

– प्रेमी को फोन पर आत्महत्या की दी थी धमकी

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के गरिया इलाके में प्रेमी के साथ विवाद होने पर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम उपमा गिरि है। वह जिले के फ्रेजरगंज इलाके की रहने वाली थी। कोलकाता स्थित एक कॉलेज से बीएड की पढाई पूरी करने के लिए वह गरिया में किराए की मकान में पिछले कई सालों से रह रही थी। गुरुवार की देर रात पुलिस ने उसके शव को उसके कमरे से फंदे पर लटका हालत में बरामद किया। सूत्रों के अनुसार उपमा जिस इलाके में रहती थी, उसी इलाके के एक युवक के साथ लंबे समय से प्रेम सम्बंध से जुड़ी थी। पढ़ाई पूरी होते ही दोनों ने शादी करने का भी फैसला किया था, मगर गुरुवार की रात दोनों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसी बहस के दौरान उसने गुस्से में आकर अपने प्रमी से आत्महत्या करने की धमकी दी और फोन काट दी। उसके प्रेमी के अनुसार उपमा के फोन काटने के बाद उसने उसे कई बार फोन करने का प्रयास किया, पर उसने फोन नहीं उठाया। आखिरकार उसने चिंतित होकर उसकी सहेली को फोन किया और सारी बात बता दी। उसकी सहेली ने भी जब उपमा को फोन किया, तो कोई जवाब नहीं मिला। उसने भयभीत होकर पुलिस को घटना की जामकारी दी। पुलिस त्तपरता के साथ घटनास्थल पर पहुंची, तो कमरा अंदर से बंद था। बार-बार ठकठकाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस कमरे का दरवाजा तोडक़र अंदर पहुंची। अंदर उपमा सिलिंग से फंदे पर लटकी थी। पुलिस ने तुंरत उसे नीचे उतारा और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उसके मोबाइल को जब्त कर लिया है। एक ओर जहां पुलिस उसके मोबाइल की जांच कर रही है। वहीं पुलिस उसके प्रेमी से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ था कि उसने मौत को गले लगा लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो