scriptमहागठबंधन से पहले बंगाल संभाले ममता-शाह | Befor formation of Mahagathbandhan Mamta think about Bengal -Shah | Patrika News

महागठबंधन से पहले बंगाल संभाले ममता-शाह

locationकोलकाताPublished: Jun 29, 2018 09:45:50 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

बंगाल के बारे में सोचने से पहले दिल्ली सरकार के बारे में सोचे भाजपा

kolkata

महागठबंधन से पहले बंगाल संभाले ममता-शाह


कोलकाता

cके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को भाजपा विरोधी दलों का क्षेत्रीय फ्रंट बनाने के लिए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर कटाक्ष कर बंगाल संभालने की नसीहत दी। दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने शाह पर ममता से डरने की बात कही। उन्हें बंगाल जीतने से पहले दिल्ली संभालने की नसीहत दी।
पुरुलिया जिले के बलरामपुर स्थित सिमुलिया मैदान में गुरुवार को जनसभा में अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा के विरोध में महागठबंधन बनाने जा रही हैं। वे महागठबंधन बनाएं। हम भी चाहते हंै कि अगला लोकसभा खुले माहौल में हो। हमें उनके महागठबंधन से कोई आपत्ति नहीं है। वे गठबंधन बनाएं, लेकिन पहले अपना बंगाल संभाले। बंगाल में उनके पांव तले से जमीन खिसकती जा रही हैं। बंगाल में भाजपा तेजी से आगे बढ़ रही है। 2014 में भाजपा राज्य में चौथे स्थान में थी और 2018 में दूसरे स्थान पर आ गई है। वर्ष 2019 में भाजपा राज्य की 22 लोकसभा सीट जीत कर यहां की एक नंबर की पार्टी बनेगी।
दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व में फेडरल फ्रंट बन के रहेगा। शाह ममता बनर्जी से डर गए है। इस लिए हमें बंगाल संभालने की नसीहत दे रहें हैं। लेकिन हम उन्हें बंगाल के बारे में सोचने से पहले दिल्ली संभालने की नसीहत दे रहे हैं। राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शाह के दिन लद गए हैं। ममता का फेडरल फ्रंट बनेगा और भाजपा की सरकार जाएगी।

kolkata
दिवा सपना देख रही है भाजपा-पार्थ
पार्थ चटर्जी ने कहा कि कहावत है कि थोथा चना बाजे घना। पुरुलिया में अमित शाह के भाषण से भी यही दिखा। हम चुनावों के लिए तैयार हैं क्योंकि राज्य के लोग हमारे साथ हैं। केंद्र सरकार बंगाल सहित विपक्षी दलों के शासन वाले राज्यों को वंचित करने की नीतियां अपनाई है। भाजपा बंगाल में 22 लोकसभा सीट जीतने का दिवा सपना देख रही है। अगली बार वह आसनसोल और दार्जीलिंग लोकसभा भी हार जाएगी। वह दिन में सपने देखना बंद कर दें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो