scriptबेलूर गैस लीक: मुख्य आरोपी गिरफ्तार | Belur gas leak: main accused arrested | Patrika News
कोलकाता

बेलूर गैस लीक: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गोदाम के तीन मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज

कोलकाताFeb 14, 2018 / 10:28 pm

Rabindra Rai

kolkata west bengal
हावड़ा

एशिया के प्रमुख लौह बाजार स्थित गोदाम में सिलेंडर की कटाई के दौरान गैस लीक मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की देर रात कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार मुख्य आरोपी का नाम जय प्रकाश जायसवाल उर्फ जे पी बताया है। पुलिस ने बताया कि जेपी मुख्य आरोपी है। इसके अलावा गोदाम के तीन मालिक लखी चन्द्र अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और शंशाक अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ पहले गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार की सुबह गैस कांड की शिकार महिला शान्नो पाण्डेय की मौत के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गिरफ्तार जय प्रकाश जायसवाल को सीजेएम कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गोदाम के मालिकों की भी तलाश की जा रही है।
क्या है मामला
बताया जाता है कि एशिया के प्रमुख लौह बाजार बजरंगबली मार्केट के गिरीश घोष रोड स्थित संदीप इंडस्ट्रीज स्थित गोदाम में जय प्रकाश जायसवाल किराये पर लेकर उक्त स्क्रेप वाले सिलेंडर को कटवाने का काम करवा रहा था। उसी कटाई के दौरान गत ५ फरवरी को एक सिलेंडर से क्लोरिन गैस के रिसाव और उसे लालाबाबू सायर रोड(जगनाथ मंदिर) घाट पर गंगा में फेंकने से 70 जने बीमार हो गए थे। उन्हें स्थानीय टी एल जायसवाल व अन्य अस्पतालों में भर्ती किया गया था। जहां गत 13 फरवरी को शान्नो देवी की मौत हो गई।
लिया जायजा
इस घटना को लेकर इलाके में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, लेबर कमिशन और जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोदाम व लालाबाबू सायर रोड स्थित घाट के आस पास का दौरा किया था। गैस पीडि़तों से बात चीत भी की। गैस रिसाव में गोदाम दरबान सुब्रत बोस, ओम नाथ ?, शत्रुघन सिंह, दिलीप चौरसिया व उसकी पत्नी सहित एक दर्जन लोग प्रभावित हुए थे। गैस रिसाव से पीडि़त ताडक़ हल्दर ने बताया कि कई टीमों ने दौरा किया, लेकिन पीडि़तों को किसी तरह की आर्थिक मदद या दवाइयां नहीं दी गई।

Home / Kolkata / बेलूर गैस लीक: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो