script5 लाख के नकली नोट जब्त ,2 तस्कर गिरफ्तार | Bengal: 5 lakh fake notes seized, 2 smugglers arrested | Patrika News

5 लाख के नकली नोट जब्त ,2 तस्कर गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Feb 23, 2019 03:16:10 pm

– पश्चिम बर्दवान के सालानपुर इलाके से दबोचा

kolkata west bengal

5 लाख के नकली नोट जब्त ,2 तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता

पश्चिम बर्दवान जिले के सालानपुर इलाके से पुलिस ने 4.90 लाख मूल्य के नकली नोटों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान रोहित कुमार और रौशन कुमार के रूप में हुई है। दोनों बिहार के नवादा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पता लागने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों नकली नोट कहां से लाए थे और कहां ले जा रहे थे। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि ये मालदह जिले से नकली नोट लाए थे और बिहार ले जा रहे थे। विस्तृत जांच जारी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये दोनों कितने दिनों से इस गोरखधंधे में लिप्त है। नकली नोटों के कारोबार में इसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो