scriptबंगाल में पुलिस पर हमला, थाना प्रभारी जख्मी | Bengal: Aattack on Police Personels , police station in-charge injured | Patrika News

बंगाल में पुलिस पर हमला, थाना प्रभारी जख्मी

locationकोलकाताPublished: Jun 12, 2019 09:17:54 pm

पुलिस ने किया लाठीचार्ज, भाजपा के कई समर्थक घायल

kolkata West Bengal

बंगाल में पुलिस पर हमला, थाना प्रभारी जख्मी

कोलकाता

बीरभूम जिले के नानूर इलाके में भाजपा समर्थकों ने पुलिस वालों पर हमला कर दिया। हमले में नानूर थाने के प्रभारी मनोज सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की लाठीचार्ज में भाजपा के कई समर्थक घायल हुए हैं। मंगलवार रात नानूर थाने की पुलिस ने बंदर ग्राम निवासी सब्बार शेख नामक भाजपा समर्थक को गिरफ्तार किया था। इसके विरोध में बुधवार सुबह भाजपा समर्थक सड़क अवरोध किए थे। अवरोध हटाने पुलिस पहुंची तो भाजपा समर्थक भड़क उठे और पुलिस वालों पर हमला बोल दिए। किसी ने लाठी से नानूर थाने के प्रभारी के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। उनका सिर फट गया। खून के फव्वारे निकलने लगे। घटना की खबर पाकर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची। लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-वितर किया। फिर सिंह को अस्पताल ले गए। भाजपा समर्थकों का आरोप है कि नानूर थाने की पुलिस तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के कहने पर उन्हें परेशान कर रही है। झूठे मामलों में उन्हें गिरफ्तार कर रही है। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। आला पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो