scriptप्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कार पर हमला, एफआईआर दर्ज | Bengal BJP chief's car attacked, FIR lodged | Patrika News

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कार पर हमला, एफआईआर दर्ज

locationकोलकाताPublished: Aug 09, 2018 11:12:22 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

एक दिन में तीन भाजपा नेताओं पर हमला

kolkata West bengal

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कार पर हमला, एफआईआर दर्ज

कार्रवाई नहीं कर रही हैं ममता – मुरलीधर राव
कोलकाता

बांकुड़ा जिले के जालडोबा में अज्ञात हमलावरों ने बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की कार पर हमला किया। जिला पुलिस ने गुरुवार को बताया कि हमले की एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसी दिन नदिया के चकदह में पार्टी के पूर्व विधायक शमीक भट्टाचार्य पर हमला कर उनकी कार में भी तोडफ़ोड़ की गई थी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव ने हमलों की कड़ी निंदा की और इसके लिए सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
मिली जानकारी के मुताबिह भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष बुधवार की रात दस बजे जालडोबा स्थित पार्टी कार्यकर्ता के घर से खाना खा कर खट्रा स्थित होटल लौट रहे थे। उसी समय हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को लोहे के रॉड, पत्थर और ईंट से मार-पीट कर घायल कर दिया। पथराव कर दिलीप घोष की गाड़ी के पीछे का शीशा तोड़ दिया।
खट्रा थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिलीप घोष और स्थानीय भाजपा नेता मृनमय महतो ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। हमले में महतो गंभीर रुप से घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।
इधर, नदिया जिले के चकदह में बुधवार की दोपहर को ही भाजपा नेता और पूर्व विधायक शमीक भट्टाचार्य की कार पर भी हमला किया गया था। भाजपा ने इस हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के हाथ होने का आरोप लगाया है। इसके अलावा बंगाल में त्रिपुरा के भाजयुमो अध्यक्ष टिंकू रॉय पर भी हमला हुआ है।
कोलकाता आए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव ने गुरुवार को उक्त दोनों घटनाओं की कड़ी निंदा की और कहा कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थक भाजपा नेताओं पर हमले कर रहे हैं। एक दिन में भाजपा के तीन नेताओं पर हमले किए गए हैं। बंगाल में सिर्फ भाजपा पर ही नहीं, बल्कि सभी विपक्षी दलों के नेताओं पर हमले हो रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं और न ही हमलों की निंदा कर रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो