कोलकाता

WEST BENGAL ASSEMBLY ELECTION- 2021-प्रचार के दौरान पुलिस ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को रोका

रोके स्थान पर ही भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल के लिए सभा की

कोलकाताApr 02, 2021 / 06:41 pm

Shishir Sharan Rahi

WEST BENGAL ASSEMBLY ELECTION- 2021-प्रचार के दौरान पुलिस ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को रोका

BENGAL ASSEMBLY ELECTION NEWS-कोलकता। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत को गुरुवार देर शाम इंटाली विधानसभा क्षेत्र में पुलिस ने सभा स्थल तक जाने से रोक दिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने रोके स्थान पर ही इंटाली से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल के लिए सभा की। शेखावत ने कहा कि इंटाली विधानसभा में हमें चुनाव प्रचार करने से रोकने के लिए गुंडों और कानून के रखवालों ने हाथ मिलाया हैलेकिन बंगाल की जनता हमारे साथ है। हम नहीं रुकेंगे। जब तक हम सोनार बांग्ला को एक वास्तविकता नहीं बनाते, तब तक हम नहीं रुकेंगे। शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर टीएमसी का हर कार्यकर्ता प्रशासन का दुरुपयोग करता है लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस ताकत के साथ इन्हें टक्कर दी है नंदीग्राम से इंटाली तक इनकी रूह कांपने लगी है। और इन्हें हार दिखाई दे रही है। शेखावत ने कहा कि 2 मई को बंगाल में नए सूरज का उदय होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुट जाएं क्योंकि जनता उनके साथ है। एक-एक घर का दरवाजा खटखटाइए और बताइए कि अबकी बार मोदी सरकार आ रही है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब बंगाल की धरती पर भगवान राम का जयघोष होगा। उन्होंने कहा कि दीदी अपना गोत्र बताने लगी हैं। थोड़े दिन बाद वो जय श्रीराम भी बोलने लगेंगी। सभा में प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल भी केंद्रीय मंत्री शेखावत के साथ थीं। सभा के दौरान जय श्रीराम का जयघोष होता रहा।

Home / Kolkata / WEST BENGAL ASSEMBLY ELECTION- 2021-प्रचार के दौरान पुलिस ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को रोका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.