scriptबंगाल में 48 घंटे में 5 नाबालिगों से हैवानियत | Bengal: Gangrape and molestation with 5 minors in 48 hours | Patrika News

बंगाल में 48 घंटे में 5 नाबालिगों से हैवानियत

locationकोलकाताPublished: Apr 17, 2018 06:45:09 pm

पश्चिम बंगाल में अस्मत लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

Kolkata West Bengal
कोलकाता

पश्चिम बंगाल में अस्मत लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य में अलग-अलग जिलों में दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म, एक के साथ दुष्कर्म व दो किशोरियों के यौन उत्पीडऩ की शर्मनाक घटना सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ काण्ड को लेकर केन्द्र सरकार पर तमाम तरह का आरोप लगाने वाली पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री अपने राज्य में मासूम बच्चियों पर हो रहे अत्याचार पर मुंह बंद कर बैठे हैं।
——–

प्रेमी की आखों के किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
– दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार

कोलकाता
पश्चिम बंगाल के अलीपुरदुआर में प्रेमी के सामने 16 साल की एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। किशोरी सोमवार की शाम अपने प्रेमी के साथ गांव के नजदीक खेत में बैठी थी, तभी दो युवक उसे दबोच लिए। युवकों ने किशोरी के प्रेमी को डरा-धमका कर उसका मुंह बंद कर दिया और किशोरी की आबरू लूट ली। घटना के संबंध में पुलिस में आरोपियों के खिलाफ लिखित एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। मामले की जांच जारी है। किशोरी ने पुलिस को बताया है कि जब वह प्रेमी के साथ घर लौट रही है, दो युवकों ने उसे घेर लिया। पहले उसे काफी बुरा-भला कहा। फिर तीन शर्त रखी। पहली जुर्माने के तौर पर 10 हजार रुपए मांगे। उन्होंने इनकार किया तो कहें अभी दोनों शादी करो। इसके लिए मना करने पर युवती को शराब पीने को कहा। जब उसके तीसरी शर्त भी मानने से इनकार कर दिया तो दोनों उसके साथ हैवानियत शुरू कर दिए। लगभग दो घंटे तक हैवानियत की। घर लौटने के बाद किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। फिर परिजनों ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
————-
मेले में परिजनों से बिछड़ी किशोरी के साथ हैवानियत

– घर पहुंचाने का झांसा देकर ४ ने आबरू लूटी
कोलकाता.

पूर्व बर्दवान जिले के आउसग्राम थाना क्षेत्र के नव वनग्राम इलाके में आदिवासी किशोरी के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। किशोरी अपने परिजनों के साथ बांग्ला नव वर्ष का मेला देखने रिश्तेदार के घर गई थी। शाम को किशोरी परिजनों और रिश्तेदारों से बिछड़ गई थी। वह मेले से कुछ दूर एक जगह पर खड़ी थी, तभी चार युवक उसके पास पहुंचे और पूछताछ करनी शुरू कर दी। जब उसने बताया कि वह मेले में अपने परिजनों और रिश्तेदारों से बिछड़ गई है तो युवकों ने उसे रिश्तेदार के घर पहुंचा देने का आश्वासन दिया। फिर कुछ खाना खिलाए। रिश्तेदार के घर ले जाने के बहाने उसे सूनसान जगह पर ले गए और उसकी आबरू लूट ली। किसी तरह से किशोरी उनके चंगुल से मुक्त होकर भागी। उसके कपड़े फटे हुए थे। नजदीक के एक घर की महिलाओं ने उसे एक गमछा दिया। गमछे से बदन ढक कर वह बस स्टैण्ड पहुंची। वहां से पुलिसकर्मियों ने उसे उसके रिश्तेदार के घर पहुंचाया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। आउसग्राम थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला था। मामले की जांच जारी थी।
————-
परिचित ने दिया धोखा, लूट ली किशोरी की आबरू
– दक्षिण दिनाजपुर के गंगारामपुर इलाके की घटना, आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता
दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर इलाके में भी एक किशोरी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। हैवानियत की शिकार हुई किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम अब्दुल कादेर है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है। पुलिस के अनुसार किशोरी अपने मामा के घर गई थी। सोमवार जब वह मामा के घर से लौट रही थी, रास्ते में कादेर उससे मिला। कादेर के वह जानती थी। कादेर ने कहा कि वह भी उसके घर की ओर जा रहा है। किशोरी उसके झांसे में आ गई। उसके साथ चलने लगी। अचानक सुनसान जगह पर कादेर ने उसे दबोच लिया और उसके साथ हैवनियत कर डाली। फिर किशोरी को अचेत हालत में छोड़ कर भाग गया। उधर से लौट रहे कुछ लोगों ने उसे अचेत हालत में पड़े हुए देखा। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचा। होश में आने पर किशोरी ने डॉक्टरों और पुलिस को आपबीती सुनाई। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने अब्दुल कादेर को गिरफ्तार किया।
———-
आसनसोल के कुल्टी में दो नबालिगों का यौन उत्पीडऩ

– तीन आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी नाबालिग
कोलकाता

पश्चिम बर्दवान जिले के कुल्टी थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों दो नाबालिगों के यौन उत्पीडऩ की घटना सामने आई है। दोनों मामले में तीन जने को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो नाबालिग हैं। जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार पहली घटना नियामतपुर इलाके में घटी। मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करते युवक को बच्ची की मां ने पकड़ लिया। इस घटना के महज एक घंटे बाद लोहीपुर के कपूरीपाड़ा इलाके में घटी। यहां दो नाबालिगों को एक बच्ची के साथ कुकृत्य करते हुए पकड़ा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो