scriptऑल इंडिया इंटर जोनल पेनचेक सिलाट चैम्पियनशिप में बंगाल को मिले दो स्वर्ण पदक | Bengal gets two gold medals in All India Inter Zonal Pencheck Silat C | Patrika News

ऑल इंडिया इंटर जोनल पेनचेक सिलाट चैम्पियनशिप में बंगाल को मिले दो स्वर्ण पदक

locationकोलकाताPublished: Feb 13, 2020 03:24:29 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– नासिक में आयोजित चैम्पियनशिप में 27 राज्यों ने लिया था भाग

ऑल इंडिया इंटर जोनल पेनचेक सिलाट चैम्पियनशिप में बंगाल को मिले दो स्वर्ण पदक

ऑल इंडिया इंटर जोनल पेनचेक सिलाट चैम्पियनशिप में बंगाल को मिले दो स्वर्ण पदक

 


कोलकाता . महाराष्ट्र के नासिक दूसरा ऑल इंडिया इंटर जोनल पेनचेक सिलाट चैम्पियनशिप में बंगाल के खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसमें दो स्वर्ण, दो रजत व पांच कांस्य पदक हासिल किए। पेनचेक सिलाट स्पोर्ट एसोसिएशन बंगाल के सचिव सुनील सिंह ने बताया कि नासिक में आयोजित इस चैम्पियनशिप में बंगाल से कुल 10 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। साथ ही तीन अधिकारी भी शामिल हुए। इसमें परिणिता मन्ना ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके अतिरिक्त शोभन दास ने कांस्य, यश गुप्ता और राहुल यादव ने रजत पदक पाया वहीं सौरभ महातो व अभिजीत दास को कांस्य पदक से संतुष्ट होना पड़ा। मुकेश शर्मा व पूजा सिंह को भी कांस्य पदक मिला। टीम मैनेजर संतोष कुमार जायसवारा ने बताया कि टीम के खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मानस नाग व अनूप रजक ने भी अच्छा प्रयास किया। मालूम हो कि नासिक में आयोजित इस चैम्पियनशिप में कुल 27 राज्य व 4 यूटी के कुल 500 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो