scriptविवेकानंद ब्रिज- विशेषज्ञों से सरकार लेगी परामर्श | Bengal government will experts advise about Vivekanand flyover | Patrika News

विवेकानंद ब्रिज- विशेषज्ञों से सरकार लेगी परामर्श

locationकोलकाताPublished: Sep 06, 2018 11:19:41 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

आईआईटी खडग़पुर ने नहीं दी सम्पूर्ण रिपोर्ट- ममता बनर्जी

Kolkata

विवेकानंद ब्रिज- विशेषज्ञों से सरकार लेगी परामर्श

राज्य सरकार बाहर के तकनीकी विशेषज्ञों से परामर्श लेगी कि फ्लाईओवर को बनाना है या तोडऩा है। आईआईटी खडग़पुर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विवेकानंद फ्लाईओवर को तोडऩे से उसके आस-पास के मकान क्षतिग्रस्त होंगे और उसे रहने देना भी जोखिम से भरा है। लेकिन आईआईटी खडग़पुर ने यह नहीं बताया कि क्या करना चाहिए। उसकी ओर से सम्पूर्ण रिपोर्ट नहीं दिए जाने के कारण ढाई साल से सरकार इसमें हाथ नहीं लगा पा रही है।
कोलकाता
दो साल पहले ढहे निर्माणाधीन विवेकानंद फ्लाईओवर के बारे में राज्य सरकार तकनीकी विशेषज्ञों से परामर्श लेगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि आईआईटी खडग़पुर ने विवेकानंद फ्लाईओवर के संबंध में सम्पूर्ण रिपोर्ट नहीं दी है। राज्य सरकार बाहर के तकनीकी विशेषज्ञों से परामर्श लेगी कि फ्लाईओवर को बनाना है या तोडऩा है। वे इस दिन राज्य सचिवालय नवान्न में तीन दिन पहले ढहे माझेरहाट ब्रिज के संदर्भ में बैठक करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आईआईटी खडग़पुर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विवेकानंद फ्लाईओवर को तोडऩे से उसके आस-पास के मकान क्षतिग्रस्त होंगे और उसे रहने देना भी जोखिम से भरा है। लेकिन आईआईटी खडग़पुर ने यह नहीं बताया कि क्या करना चाहिए। उसकी ओर से सम्पूर्ण रिपोर्ट नहीं दिए जाने के कारण ढाई साल से सरकार इसमें हाथ नहीं लगा पा रही है। 31 मार्च 2016 के दिन गिरीशपार्क इलाके में दिनदहाड़े विवेकानंद फ्लाईओवर का एक हिस्सा ढह गया। जिसमें दबकर 2७ लोगों की मौत हो गई थी।
—————–

इन ब्रिजो और फ्लाईओवर की हालत खराब

कोलकाता
गत मंगलवार को ढहने वाले माझेरहाट ब्रिज की ही स्थिति खराब नहीं है, बल्कि कोलकाता और इसके ट्वीन सिटी हावड़ा सहित उपनगरों के 20 पुलों और फ्लाईओवर की स्थिति खराब है। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा भी की है। जिन पूलों और फ्लाईओवर की स्थिति खराब है और जब कभी भी हादसा हो सकती है। इनमें निम्न ब्रिज और फ्लाईओवर शामिल है।
विजेन सेतु
सियालदह फ्लाईओवर

नागेरबाजार ब्रिज
टाला ब्रिज

चिंगड़ीहाटा ब्रिज
चिटपुर ब्रिज

ढाकुरिया ब्रिज
उल्टाडांगा रेल ब्रिज

सांतरागाछी रेल ब्रिज
माझेरहाट

बाली ब्रिज
बाघाजतिन ब्रिज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो